{"_id":"67644ba45e02502641029f0d","slug":"baghpat-wife-was-in-an-objectionable-situation-with-her-lover-when-she-protested-both-of-them-together-be-2024-12-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: होटल में प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में मिली पत्नी... विरोध किया तो दोनों ने मिलकर पति को पीट दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: होटल में प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में मिली पत्नी... विरोध किया तो दोनों ने मिलकर पति को पीट दिया
Thu, 19 Dec 2024 10:07 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 19 Dec 2024 10:07 PM IST
सार
युवक ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं। पत्नी को काफी समझाया कि बच्चों का तो कुछ खयाल कर, लेकिन वह नहीं मानी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पत्नी को प्रेमी के साथ पकड़ा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खेकड़ा के सुभानपुर गांव के एक युवक ने बृहस्पतिवार को अपनी पत्नी को हरियाणा के होटल में प्रेमी संग आपत्तिजनल हाल में पकड़ लिया। वहां पति ने हंगामा किया तो पत्नी व उसके प्रेमी ने उसे पीट दिया। पीड़ित ने कोतवाली में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
युवक ने कोतवाली में शिकायत कर बताया कि खेकड़ा के रहने वाले एक युवक के साथ उसकी पत्नी का प्रेम प्रसंग चल रहा है। युवक के अनुसार उनके दो बच्चे हैं और परिवार को देखते हुए ही उसने पत्नी को कई बार समझाया। इसके बावजूद पत्नी ने उसकी बात नहीं मानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ हरियाणा के बहालगढ़ के होटल में गई थी। इसका पता लगने पर वह भी होटल पहुंच गया। उसने पत्नी को उसके प्रेमी के साथ रंगरलियां मनाते हुए पकड़ लिया। विरोध करने पर पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर उसे पिटाई कर घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी दी। उसने पुलिस से पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।