फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Wedding is at night, bride sitting on dharna in the afternoon with henna decorated on her hands

Baghpat: रात को है शादी, हाथों पर मेंहदी सजाए दोपहर को धरने पर बैठी दुल्हन, जानें क्या है मामला

Sun, 13 Apr 2025 04:20 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 13 Apr 2025 04:20 PM IST
सार

बिजरौल-जलालपुर गांव के बीच एनएचएआई पर जमीन कब्जाने का आरोप लगाते हुए दुल्हन वंशिका धरने पर बैठ गई। विरोध को देखते हुए अधिकारी फिलहाल लौट गए। रविवार रात को ही अंशिका की शादी है, मगर शाम तक परिवार धरने पर डटा था।

विज्ञापन
Baghpat: Wedding is at night, bride sitting on dharna in the afternoon with henna decorated on her hands
धरने पर बैठी दुल्हन वंशिका। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपनी जमीन पर जबरन कब्जे का आरोप लगाते हुए दुल्हन वंशिका अपने परिवार के साथ धरने पर बैठ गई। रविवार रात को ही उसकी शादी होनी है। विरोध को देखते हुए फिलहाल एनएचएआई की टीम लौट गई, मगर परिवार शाम तक धरने पर डटा रहा। 
विज्ञापन

 

बड़ौत शहर कोतवाली क्षेत्र के बिजरौल-जलालपुर गांव के बीच यशपाल पुत्र बलवान सिंह की एक बीघा जमीन है। बताया गया कि दिल्ली-देहरादून इकनॉमिक कॉरिडोर निर्माण में इस जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। यशपाल और उनकी पुत्री वंशिका का आरोप है कि इस जमीन पर जबरन कब्जा किया जा रहा है, इसमें उनकी सहमति नहीं है। बताया कि तीन साल पहले उनकी कुछ जमीन ली जा चुकी है। अब इस बची हुई एक बीघा जमीन पर गेहूं की फसल बो रखी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को वंशिका की शादी मुजफ्फरनगर के आदित्य के साथ होनी है। रात का प्रोग्राम है। दिन में पता चला कि एनएचएआई के अफसर उनकी जमीन पर कब्जा लेने के लिए पहुंच गए। इसके बाद वंशिका और पूरा परिवार मौके पर पहुंचा और विरोध कर दिया। दिल्ली-देहरादून इकनॉमिक कॉरिडोर पुल के नीचे परिवार के साथ वंशिका धरने पर बैठ गई। कहा कि वे अपनी जमीन पर जबरन कब्जा नहीं होने देंगे। विरोध को देखते हुए फिलहाल अफसर वापस लौट गए। परिवार शाम तक धरने पर डटा था। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed