फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Voting tomorrow on 515 centers, polling parties leave

बागपत में चुनाव प्रचार थमा: कल होगा मतदान, पोलिंग पार्टियां रवाना, जिले में 515 केंद्रों पर होगी वोटिंग

Thu, 25 Apr 2024 10:49 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 25 Apr 2024 10:49 AM IST
सार

16 लाख 65 हजार 208 मतदाता कल बागपत लोकसभा में प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। यहां 515 मतदान केंद्रों पर शुक्रवार को वोटिंग होगी। इसके लिए आज पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर रवाना होने लगी हैं।

विज्ञापन
Baghpat: Voting tomorrow on 515 centers, polling parties leave
पोलिंग पार्टियां रवाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत लोकसभा सीट पर बुधवार शाम को चुनाव प्रचार थम गया और अब शुक्रवार को मतदान होगा। इससे पहले सभी पार्टियों के प्रत्याशियों ने दिनभर प्रचार किया और वह ज्यादा से ज्यादा जगहों पर पहुंचे। गुरुवार सुबह से ही लखमी चंद पटवारी कॉलेज खेकड़ा पोलिंग बूथ पर पोलिंग पार्टियों का पहुंचना शुरू हो गया। और ईवीएम व आश्यक कागजात लेकर पोलिंग अधिकारी मतदान केंद्रों के लिए रवाना होना शुरू हो गए।

विज्ञापन


बागपत लोकसभा क्षेत्र में बगापत की छपरौली, बड़ौत, बागपत विधानसभा सीट शामिल है तो मेरठ जिले की सिवालखास और गाजियाबाद की मोदीनगर सीट भी आती है। इस सीट पर 16 लाख 65 हजार 208 मतदाता हैं। जिनके मतदान करने के लिए 515 केंद्रों पर 1737 बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन


इनमें 200 से ज्यादा मतदान स्थलों को संवेदनशील व अति संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। बागपत सीट पर रालोद-भाजपा के डाॅ. राजकुमार सांगवान, इंडिया गठबंधन के अमरपाल शर्मा, बसपा के प्रवीण बंसल समेत सात प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सभी जातीय समीकरण को साधकर अपनी जीत तय करने में लगे हुए है। जिसके लिए सभी ने बुधवार को भी खूब प्रचार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed