फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Vandalism in mortar workshop due to occupation, clash between BSP leader and BJP woman leader

Baghpat: कब्जे को लेकर मोर्टर वर्कशॉप में तोड़फोड़, बसपा नेता और भाजपा नेत्री आमने-सामने

Tue, 06 Feb 2024 02:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 06 Feb 2024 02:02 PM IST
सार

बागपत जनपद के पाली गांव में स्थित मोर्टर वर्कशॉप पर कब्जे को लेकर बसपा नेता और भाजपा नेत्री आमने सामने आ गए। इस दौरान मौके पर दोनों पक्षों के समर्थक भी मौजूद थे। वर्कशॉप में तोड़फोड़ भी की गई है। 

विज्ञापन
Baghpat: Vandalism in mortar workshop due to occupation, clash between BSP leader and BJP woman leader
बसपा नेता व भाजपा नेत्री आमने-सामने - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बागपत जनपद के पाली गांव में स्थित मोर्टर वर्कशॉप पर कब्जे के विवाद में मंगलवार को एक पक्ष ने वर्कशॉप में घुसकर तोड़फोड़ कर दी और कर्मचारियों के साथ मारपीट की। वर्कशॉप संचालक ने भाजपा नेत्री पर हमला कराने का आरोप लगाया। सूचना पर वहां पहुंचे पुलिस कर्मियों ने कई युवकों को हिरासत ले लिया। 

विज्ञापन


बसी गांव के रहने वाले बबलू कौशिक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका पाली गांव में मोर्टर वर्कशॉप संचालित है। आरोप लगाया कि वर्ष 2018 में भाजपा नेता के साथ वर्कशॉप को लेकर विवाद हो गया था। जिसमे न्यायालय से सटे लिया हुआ है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बरनावा मे दरगाह नहीं लाक्षागृह: सर्वेक्षण में महाभारत काल के साक्ष्य मिले, राजस्व रिकॉर्ड में भी दर्ज है स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि मंगलवार को एक भाजपा नेत्री कई युवकों को लेकर वर्कशॉप पर पहुंची और वर्कशॉप में रखे कम्प्यूटर, टेबल समेत अन्य सामान तोड़ दिया। उन्होंने एक महिला कर्मचारी के साथ भी मारपीट करने का आरोप लगाया।  

 उधर, घटना का पता चलने पर पुलिस ने मामला शांत कराया और तोड़फोड़ करने के मामले में कई युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed