फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Under the guise of cow protection, youth created chaos on the highway, vandalized a truck

Baghpat: गोरक्षा की आड़ में युवकों ने हाईवे पर मचाई अराजकता, ट्रक में तोड़फोड़, चालक को पीटा, नौ गिरफ्तार

Mon, 19 May 2025 08:04 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 19 May 2025 08:04 PM IST
सार

किशनपुर बराल बस स्टैंड के पास रविवार रात को युवकों ने ट्रक को रोक लिया और उसके चालक मोहसिन को पीट दिया। पुलिस ने आकर नौ युवकों को हिरासत में ले लिया। कोई भी युवक पहचानपत्र तक नहीं दिखा पाया। 

विज्ञापन
Baghpat: Under the guise of cow protection, youth created chaos on the highway, vandalized a truck
Crime News Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर किशनपुर बराल बस स्टैंड के पास रविवार रात खुद को गोरक्षक बताते हुए कार और बाइकों पर सवार युवकों ने ट्रक रुकवाकर तोड़फोड़ कर दी। विरोध करने पर ट्रक चालक मोहसिन की पिटाई कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नौ आरोपियों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन



 

अशरफाबाद थल गांव निवासी मोहसिन ने बताया कि रविवार रात ट्रक में दिल्ली से सीमेंट लेकर शामली जा रहा था। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर किशनपुर बराल बस स्टैंड के पास पहुंचा तो पीछे से आए कार, बाइक सवार युवकों ने ओवरटेक कर उसका ट्रक रुकवा लिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक खुद को गोरक्षक बताते हुए ट्रक की तिरपाल हटाने लगे। उसने तिरपाल हटाने से मना किया तो युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर तोड़फोड़ कर दी और उसकी पिटाई कर दी। 
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और नौ आरोपियों को पकड़कर थाने ले गई। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए युवक खुद को गोरक्षक बता रहे हैं, लेकिन वे कोई पहचानपत्र नहीं दिखा पाए। पीड़ित की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed