Baghpat: छात्रा का अपहरण कर भाग रहे नाैकर सहित दो अपहरणकर्ता दुर्घटना में घायल, छात्रा भी चोटिल
बागपत जिले के बिनौली से रविवार शाम को छात्रा का अपहरण कर ले जा रहे नाैकर की बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया गया कि शामली के जलालाबाद में ये हादसा हुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला बागपत के गांव बिनौली से अपहृत छात्रा(13) को बाइक पर लेकर जा रहे दो अपहरणकर्ता शामली जिले के जलालाबाद क्षेत्र में दुर्घटना में घायल हो गए। उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। अपहृत छात्रा की भी घायल हुई है। राहगीरों ने तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया। बिनौली पुलिस अपहृत छात्रा और दोनों आरोपियों को अपने साथ ले गई।
सोमवार दोपहर करीब साढ़े 11 बजे बाइक पर दो युवक एक 13 वर्षीय किशोरी को लेकर जा रहे थे। शामली के थानाभवन थानाक्षेत्र में जलालाबाद के निकट बाइक असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में दोनों युवक व किशोरी गंभीर घायल हो गई। राहगीरों ने तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया।
अपहरण करने वाले आरोपियों में राजा निवासी गांव पिछोकरा थाना बिनौली और उसका साथी साकिब है। थानाभवन पुलिस की सूचना पर थाना बिनौली पुलिस अस्पताल पहुंची और तीनों को अपने साथ ले गई।
पुलिस का कहना है कि बिनौली से कक्षा सात में पढ़ने वाली छात्रा(13) का रविवार शाम को घर से दुकान पर जाते समय बिनौली से अपहरण कर लिया था। छात्रा के पिता रवि जैन ने नौकर पर शक जताते हुए थाना बिनौली पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रवि जैन बिनौली में बांस बल्ली की दुकान करते हैं। दुर्घटना में घायल हुआ राजा उनकी दुकान का नौकर है।
थानाभवन पुलिस का कहना है कि बाइक सवार दो युवक और किशोरी दुर्घटना में घायल हुई थी। राहगीरों ने उन्हें अस्पताल भर्ती कराया था। जब उनके नाम पते मालूम किए तो तब पता चला कि वे बिनौली से छात्रा का अपहरण कर ले जा रहे थे।