फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Two drunkards put people in trouble, forced to paste posters of houses for sale

Baghpat: दो शराबियों ने किया पूरे मोहल्ले की नाक में दम, 'मकान बिकाऊ' के पोस्टर लगाने को मजबूर हुए लोग

Thu, 06 Jul 2023 04:57 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 06 Jul 2023 04:57 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बड़ौत में केशवपुरम कॉलोनी 30 फुटा रोड पर दो शराबियों ने लोगों की नाक में इस कदर दम कर दिया है कि लोग मकान बिकाऊ है के पोस्टर लगाने के लिए मजबूर हो गए। स्थानीय निवासियों के अनुसार दबंग शराबी शराब पीकर महिलाओं से छेड़छाड़ करते हैं ऐसे में उनका रहना दूभर हो रहा है।   

विज्ञापन
Baghpat: Two drunkards put people in trouble, forced to paste posters of houses for sale
हंगामा करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बड़ौत में कैशवपुरम काॅलोनी गुराना रोड पर दबंगों के डर से लोग अपने मकान को बेचने को मजूबर हो गए हैं। लोगों ने अपने घर के बाहर ‘ मकान बिकाऊ है’ के पोस्टर लगा दिए हैं और बिगडी कानून व्यवस्था पर प्रहार कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि दबंगों को पुलिस का बिल्कुल भय नहीं है।

विज्ञापन


पीड़ितों का कहना है कि दबंग शराबियों ने आतंक मचाकर रखा है और लोगों को परेशान करते हैं। शराब पीकर आने जाने वाले लोगों से मारपीट करना और महिलाओं और लड़कियों से छेड़छाड़ करना रोज की बात हो गई है। पुलिस भी उनकी सुनवाई नहीं कर रही है। इसलिए अब वह मकान बेचने को मजबूर हो गए हैं।

विज्ञापन

Baghpat: Two drunkards put people in trouble, forced to paste posters of houses for sale
शराबियों से परेशान ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

पीड़ित मोहल्ले वासियों का कहना है कि जब पुलिस और प्रशासन उनकी सुरक्षा नहीं कर सकता है, तो उनका मुहल्ला छोड़कर जाना ही उचित रहेगा। क्योंकि वह अपने बच्चों और बेटियों की जान और उनकी इज्जत के साथ समझौता नहीं कर सकते हैं।

महिलाओं का कहना है कि वह अपनी बेटियों को डर के कारण बाहर नहीं भेज सकती हैं। आरोप लगाया कि कोतवाली में तहरीर देने के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोप है कि सूचना पर पहुंचे दरोगा ने तो यहां तक कह दिया कि शराबियों के खिलाफ तब तक कार्रवाई नहीं करूंगा, तब तक वे होश में नहीं आएंगे। 

Baghpat: Two drunkards put people in trouble, forced to paste posters of houses for sale
शराबियों से परेशान ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

इलाके के लोगों ने रोज-रोज की दबंगई से परेशान होकर पलायन करने का निर्णय ले लिया है और अपने घरों के बाहर 'मकान बिकाऊ है' के पोस्टर लगा दिए हैं। पूरे इलाके के लगभग 30-40 मकान और दुकानों के बाहर लोगों ने पोस्टर लगा दिए हैं और अपना विरोध जता रहे हैं।

इन लोगों ने लगाएं अपने घरों पर मकान बिकाऊ का पोस्टर
शराबियों से तंग आकर दीपक पुत्र रामकुमार, दानवीर पुत्र भोजराम, संजय पुत्र रमेशचंद्र, सुरेश पुत्र सुखवीर, संदीप पुत्र धर्म सिंह, राजकुमार, राजीव सहित 30 से 40 लोगों ने अपने मकानों पर मकान बिकाऊ का पोस्टर लगा रखा है।

शिकायत प्राप्त हुई है। इंस्पेक्टर को मौके पर भेजकर शराबियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई कराई जाएगी। -सविरत्न गौतम सीओ बड़ौत।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed