फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat, two children died due to drowning in a pit made for the construction of Economic Corridor

UP: बागपत में बड़ा हादसा, इकॉनोमिक कॉरिडोर निर्माण के लिए बने गड्ढे में चार बच्चे डूबे, दो की दर्दनाक मौत

Sat, 29 Jul 2023 07:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 29 Jul 2023 07:17 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में शनिवार शाम को इकॉनोमिक कॉरिडोर निर्माण के लिए बने गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Baghpat, two children died due to drowning in a pit made for the construction of Economic Corridor
विलाप करते परिजन - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में शनिवार शाम को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां इकॉनोमिक कॉरिडोर निर्माण के लिए बने गड्ढ़े में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। बच्चों की मौत की खबर मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बच्चों के शव बाहर निकलवाए।
विज्ञापन


बड़ौत के वाजिदपुर गांव के पास से गुजर रहे इकॉनोमिक कॉरिडोर निर्माण के लिए बने गड्ढ़े में शनिवार की देर शाम नहाते समय लौहड्डा गांव के चार बच्चे डूब गए। शोर सनुकर पहुंचे लोगों ने चारों बच्चों को निकाला और नगर के एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने दो को मृत घोषित कर दिया। बच्चों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन

दिल्ली-देहरादून इकॉनोमिक कॉरिडोर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा था। पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के कारण कार्य बंद पड़ा है। वाजिदपुर गांव के पास इस मार्ग पर प्लाइओवर बनाने के लिए गड्ढे खोदे गए है। इन गड्ढ़ो में बारिश का पानी भरा हुआ है।

शनिवार की शाम लौहड्डा गांव के चार बच्चे एक गड्ढे में भरे पानी में नहाने लगे। नहाते समय चारों बच्चे लविश व कुणाल पुत्रगण संदीप, चांद पुत्र सहदेव ,निहाल पुत्र लोकेश पानी में डूब गए। अन्य बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां पर पहुंचे और निहाल और कुणाल को पानी से निकाल लिया, जबकि आठ वर्षीय लविश और सात वर्षीय चांद गड्ढ़े में बने दलदल में धंस गए।

सूचना पर तहसीलदार अमर वर्मा, सीओ सविरत्न गौतम, चौकी प्रभारी प्रदीप व अन्य मौके पर पहुुंचे। जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से गोताखोरों ने दोनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला। दोनो को नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन उनके शव लेकर गांव पहुंचे। शव को देखकर परिवारों में कोहराम मच गया। उनका रो-रोकर बुरा हाल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed