फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Truck ran after seeing police, driver died after hitting height gauge

Baghpat: पुलिस को देखकर दौड़ाया ट्रक, हाइट गेज से टकराकर चालक की मौत

Mon, 23 Sep 2024 10:16 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 23 Sep 2024 10:16 PM IST
सार

बड़ौत-मेरठ मार्ग पर लगाए गए हाइट गेज से ट्रक टकराने से हरियाणा निवासी चालक राजसिंह की मौत हो गई। वहीं परिचालक घायल हो गया। 

विज्ञापन
Baghpat: Truck ran after seeing police, driver died after hitting height gauge
हाइटगेज से टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ ट्रक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बड़ौत-मेरठ मार्ग पर हिंडन नदी के पास लगाए गए हाइट गेज से ट्रक टकराने से हरियाणा के भिवानी जिले के ऊन गांव के चालक राजसिंह की मौत हो गई। जबकि परिचालक घायल हो गया। हादसे के बाद करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाकर मार्ग पर आवागमन सूचारु कराया।
विज्ञापन


 

चालक राजसिंह सोमवार सुबह ट्रक में गुजरात से लकड़ी भरकर सरधना लेकर जा रहा था। ट्रक में उसके साथ परिचालक तिलकराज निवासी रिवाड़ी खेड़ा जिला भिवानी हरियाणा था। जब वह बरनावा चौकी पर पहुंचे तो पुलिस कर्मियों ने उनको रोकने का प्रयास किया। मगर उसने ट्रक को रोकने की जगह दौड़ा लिया। हिंडन नदी पुल जर्जर होने के कारण भारी वाहन रोकने को लगाए गए हाइट गेज से ट्रक टकरा गया। इससे चालक राज सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि परिचालक तिलकराज गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने वहां पहुंचकर ट्रक के अंदर से चालक को मृत अवस्था में बाहर निकाला और घायल परिचालक को सीएचसी बिनौली पर भर्ती कराया। सीओ हरीश भदौरिया ने बताया कि ट्रक चालक के परिजनों को सूचना दी गई, जबकि परिचालक का उपचार कराया गया।
 
विज्ञापन

दो घंटे लगा रहा जाम, लोग रहे परेशान
ट्रक के हाइट गेज में टकरा जाने के बाद बड़ौत-मेरठ मार्ग पर तकरीबन दो घंटे जाम लगा रहा। लोगों को इस दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed