{"_id":"69f4ab5188f9475d9502d308","slug":"baghpat-tractor-overturns-after-being-hit-by-a-canter-brother-in-law-and-brother-in-law-died-2026-05-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: हाईवे पर कैंटर की टक्कर लगने से पलटा ट्रैक्टर, नीचे दबकर जीजा और साले की मौत, घर में पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: हाईवे पर कैंटर की टक्कर लगने से पलटा ट्रैक्टर, नीचे दबकर जीजा और साले की मौत, घर में पसरा मातम
Fri, 01 May 2026 07:02 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: Mohd Mustakim
Updated Fri, 01 May 2026 07:02 PM IST
सार
साहिल और उसका साला शादाब हरियाणा से भूसे का ट्रॉली लेकर बागपत आ रहे थे। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर बृहस्पतिवार देर रात आईसीआईसीआई बैंक के पास हादसा हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
शादाब और साहिल की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर आईसीआईसीआई बैंक के पास बृहस्पतिवार रात करीब दो बजे कैंटर की टक्कर लगने से ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार बागपत के केतीपुरा की नई बस्ती निवासी साहिल (22) और पुराना कस्बा मिर्धानपुर निवासी उसके साले शादाब (25) की मौत हो गई, जबकि भूसे की ट्रॉली पर बैठा उसका बड़ा भाई समीर बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद चालक अपना कैंटर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
Trending Videos
पोस्टमार्टम हाउस पर खड़े परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
बागपत शहर के केतीपुरा मोहल्ले की नई बस्ती निवासी समीर ने बताया कि बृहस्पतिवार रात वह अपने छोटे भाई साहिल और उसके साले शादाब के साथ हरियाणा से भूसे की ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर वापस लौट रहे थे। रात में आईसीआईसीआई बैंक के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली साइड में खड़ी करने लगे। तभी पीछे से आए कैंटर ने उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराकर ट्रैक्टर पलट गया। लोगों ने किसी तरह ट्रैक्टर के नीचे दबे साहिल और शादाब को बाहर निकाला। शादाब की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल साहिल का सीएचसी में उपचार कराया, जहां उसकी भी मौत हो गई। हादसे के बाद वहां जाम लग गया। सूचना पर आए पुलिसकर्मियों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली हटवाकर जाम खुलवाया। जांच अधिकारी बृजेश कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। कैंटर चालक का पता लगाया जा रहा है।
दो बच्चों का पिता था साहिल
केतीपुरा मोहल्ले की नई बस्ती निवासी साहिल के परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। वह अपने परिवार में चार भाई बहनों में सबसे बड़ा था, जबकि शादाब छह भाई बहनों में चौथे नंबर का था।
केतीपुरा मोहल्ले की नई बस्ती निवासी साहिल के परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। वह अपने परिवार में चार भाई बहनों में सबसे बड़ा था, जबकि शादाब छह भाई बहनों में चौथे नंबर का था।
