फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat Tigers beat Lion Club

बागपत टाइगर्स ने लॉयन क्लब को हराया

Sun, 17 Jul 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Baghpat Tigers beat Lion Club
खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष विश्वास चौधरी - फोटो : BARAUT
बागपत टाइगर्स ने लॉयन क्लब को हराया
विज्ञापन

बागपत, बड़ौत। कोताना रोड पर शनिवार को जिला क्रिकेट एसोसिएशन बागपत के तत्वावधान में बागपत प्रीमियर लीग के छठे संस्करण का धूमधाम से आगाज हुआ। इस दौरान खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। लीग के पहले दिन बागपत टाइगर्स की टीम ने लॉयन क्लब को नौ विकेटों से करारी शिकस्त दी। विजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्राफी व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

आयोजित बागपत प्रीमियर लीग का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष विश्वास चौधरी और कोषाध्यक्ष डॉ. यतेंद्र तोमर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। विश्वास चौधरी ने कहा कि युवा पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी अपना कैरियर बना सकता है। लीग में बागपत टाइगर्स ने बागपत लॉयन को टॉस जीतकर गेंदबाजी करते हुए 18.1 ओवर में 115 रन पर ऑल आउट कर दिया, जिसमें रशीद अब्बासी ने 43, यशदेव ने 14 व देव ने 13 रनों का योगदान दिया। टाइगर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए गोलू व अरनव ने 3-3 और अंशिका व अयान ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टाइगर्स टीम के खिलाड़ियों ने 18 ओवर में 2 विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। जिसमें अरमन ने 59 व मधुर ने 21 रन बनाए। लायंस की ओर से सक्षम, तरुण, वरुण ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए आखिरी ओवरों तक टीम को बांधकर रखा। विश्वास चौधरी ने बताया कि मैच का बेस्ट फील्डर अंश तोमर, बेस्ट बैट्समैन शाहिद अब्बासी, बेस्ट बॉलर अंशिका और मैन ऑफ द मैच अरमान अली को चुना गया। अंपायर की भूमिका प्रशांत मलिक और प्रशांत कुमार ने निभाई। इस अवसर पर शाहनवाज, अक्षय, जॉनसन, नितेश ढाका, सुधीर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed