फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Throat infections followed by viral fever cases rising in hospitals

Health: गले में संक्रमण, फिर जकड़ रहा वायरल, अस्पतालों में बढ़े मरीज, चिकित्सक दे रहे सावधानी बरतने की सलाह

Fri, 03 Apr 2026 06:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 03 Apr 2026 06:10 PM IST
सार

बागपत में मौसम बदलने के साथ गले के संक्रमण और वायरल बुखार के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल और सीएचसी में रोजाना सैकड़ों मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों ने ठंडी चीजों से परहेज और सावधानी बरतने की सलाह दी है।

 

विज्ञापन
Baghpat: Throat infections followed by viral fever cases rising in hospitals
लोग हो रहे बीमार - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मौसम में बदलाव के कारण लोग पहले गले में संक्रमण का शिकार हो रहे हैं तो उसके बाद ही उनको वायरल जकड़ रहा है। जिला अस्पताल व सीएचसी में गले के संक्रमण व वायरल बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही हैं और रोजाना 420 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। चिकित्सक उपचार करने के साथ ही ठंडी चीजों का सेवन नहीं करने की सलाह दे रहे हैं।

विज्ञापन


पिछले कई दिन से मौसम में बदलाव हो रहा है। इससे लोगों को बीमारियों जकड़ रही हैं। इस कारण ही जिला अस्पताल में एक हजार से अधिक मरीजों की बृहस्पतिवार को ओपीडी हुई। इसमें सबसे अधिक मरीज बुखार व गले में संक्रमण के मिले। 300 से अधिक मरीज को बुखार की शिकायत थी तो 150 से अधिक मरीजों को गले में संक्रमण की शिकायत थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: निकाह से चार दिन पहले युवती के फोटो मंगेतर को भेजकर रिश्ता तुड़वाया, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

मरीजों के गले में पहले संक्रमण हो रहा है, इसके बाद उन लोगों को वायरल हो रहा है। डाॅ. श्रवण कुमार ने मरीजों को बदलते मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दी। बताया कि मौसम बदलने पर धूप से आने के बाद ठंडे पानी और अन्य ठंडी के चीजों के सेवन से गले में संक्रमण हो जाता है। इसके बाद बुखार हो जाता है। इस तरह की परेशानी होने पर लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए।

गले में दर्द होने पर गुनगुने पानी से करें गरारे
डाॅ. श्रवण कुमार ने बताया कि गले में दर्द होने पर मरीज रात में सोने से पहले गुनगुने पानी से गरारे करें। दिनभर गुनगुना पानी पिएं। घर से बाहर निकलने पर मास्क का प्रयोग करें। सुबह व्यायाम, प्राणायाम और योग करें।
- कई दिन से शरीर में दर्द की शिकायत है। जिला अस्पताल में चिकित्सक को दिखाने के लिए आई हूं। चिकित्सकों ने मौसम में बदलाव के कारण दर्द बताया। सुनीता
- पेट में दर्द हो रहा था और इसलिए जिला अस्पताल में दवाई लेने के लिए पहुंचा। सिटी स्केन कराया गया, जिसमें इंजेक्शन आया है। चिकित्सकों ने सावधानी बरतने की सलाह दी है। आकाश
 

यह बरतें सावधानी
-धूप से आने के बाद ठंडा पानी न पिएं।
- खराश होने पर गुनगुना पानी पिएं।
- शीतल पेय पदार्थ, आइसक्रीम और ठंडी चीजों का सेवन कम करें।
- आंवला, संतरा, नीबू और विटामिन सी वाली चीजें लें।
-बाहर का खाना खाने से बचें।
- दही व मट्ठे का सेवन अभी न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed