{"_id":"6aab9f7852c00cd51a006fec","slug":"baghpat-three-month-old-girl-dies-after-father-allegedly-throws-her-wife-attacked-with-scissors-2026-09-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बागपत में हैवान बना पिता: मां की गोद से तीन माह की बच्ची को पटका, मौत; पत्नी के गले पर कैंची से वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत में हैवान बना पिता: मां की गोद से तीन माह की बच्ची को पटका, मौत; पत्नी के गले पर कैंची से वार
Thu, 17 Sep 2026 01:36 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 17 Sep 2026 01:36 PM IST
सार
बागपत के लुहारा गांव में पति-पत्नी के विवाद के दौरान महिला के गले पर कैंची से वार करने और उसकी गोद से तीन माह की बच्ची को जमीन पर फेंकने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
बच्ची की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बागपत के अमीनगर सराय क्षेत्र के लुहारा गांव में गुरुवार सुबह पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में तीन माह की बच्ची की मौत हो गई। आरोप है कि पति सलमान ने पत्नी शिबा के गले पर कैंची से कई वार किए और उसकी गोद से तीन माह की बच्ची अलीवा को उठाकर जमीन पर फेंक दिया। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद सलमान मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद
लुहारा गांव में खजूर वाली मस्जिद के पास वेल्डिंग और सेंटरिंग का काम करने वाले सलमान का गुरुवार सुबह अपनी पत्नी शिबा से झगड़ा हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान सलमान ने आपा खो दिया और पत्नी के गले पर कैंची से कई वार कर दिए। इससे शिबा लहूलुहान हो गई।
विज्ञापन
गोद से बच्ची को उठाकर फेंकने का आरोप
आरोप है कि सलमान ने पत्नी शिबा की गोद से तीन माह की बच्ची अलीवा को भी उठा लिया और जमीन पर फेंक दिया। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। बच्ची की मौत के बाद सलमान वहां से फरार हो गया।
परिजनों ने निजी चिकित्सक से महिला का उपचार कराया
घटना के बाद परिजनों ने शिबा के गले में गांव में ही निजी चिकित्सक से टांके लगवाए। बाद में घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

पीएम को लेकर परिजनों ने किया हंगामा
पुलिस बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने लगी तो परिजनों ने हंगामा कर दिया और पोस्टमार्टम कराने से मना करने लगे। परिजनों का कहना था कि बच्ची शिबा की गोद से गिरकर मरी है, इसलिए पोस्टमार्टम नहीं कराया जाए।
महिला पुलिसकर्मियों की मदद से शव भेजा पीएम के लिए
पुलिस ने महिला सिपाहियों की मदद से बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच अधिकारी सूर्यदीप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।