{"_id":"67927067fe9277adfd00a432","slug":"baghpat-three-friends-raped-three-friends-in-a-hotel-in-dehradun-this-is-how-they-made-their-victim-2025-01-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: देहरादून के होटल में तीन सहेलियों के साथ तीन दोस्तों ने किया दुष्कर्म... ऐसे बनाया शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: देहरादून के होटल में तीन सहेलियों के साथ तीन दोस्तों ने किया दुष्कर्म... ऐसे बनाया शिकार
Thu, 23 Jan 2025 10:08 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 23 Jan 2025 10:08 PM IST
सार
तीनों आरोपियों ने पहले तीनों सहेलियों को दिल्ली व आगरा में घुमाया और फिर देहरादून ले गए। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर की एक कालोनी से लापता हुई दो बहनों समेत तीन सहेलियों के साथ देहरादून में दुष्कर्म किया गया। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
बरामद की गई तीनों सहेलियों में एक बालिग, जबकि दो नाबालिग निकलीं। तीनों ने बयान में बताया कि उन्हें ले जाने वाले युवक पिछले दो साल से उनके संपर्क में थे। घर से जाने के बाद टटीरी से सूरज, मोंटी और अंकुर उन्हें लेकर दिल्ली गए और वहां से देहरादून, आगरा घूमकर आए। तीनों युवकों ने देहरादून के होटल में ले जाकर उनके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी युवकों को मवीकलां कट के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि सीडब्ल्यूसी में पेश करने के बाद तीनों सहेलियों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया और आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन