Baghpat: चोरों ने देवी मंदिर पर बोला धावा, चांदी का छत्र, कीमतों आभूषण समेत डेढ़ लाख का सामान उड़ाया
बागपत के बिनौली में अज्ञात बदमाशों ने मंदिर के ताले तोड़कर कीमती आभूषणों सहित डेढ़ लाख का सामान चाेरी कर लिया। सूचना पर पलिस मौक पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गांव के उत्तरी छोर पर सैकड़ो वर्ष पुराना प्राचीन मां भगवती देवी का मंदिर है। चैत्र नवरात्रों में मंदिर परिसर में सप्तमी अष्ठमी के दिन विशाल मेला लगता है। शनिवार की रात्रि दो अज्ञात चोर मंदिर के गेट के ताले तोड़कर अंदर घुस गए। मंदिर में चोर घुसते व बाहर आते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं।
चोर मंदिर से माता का करीब डेढ़ किलोग्राम का चांदी का छत्र, बिछिया, पायल, अंगूठी, सोने की जंजीर अन्य सामान चोरी कर ले गए हैं। मंदिर में चोरी होने का पता सुबह चला जब गांव का एक श्रद्धालु प्रकाश पूजा करने मंदिर में पहुचा। उसने यह सूचना ग्रामीणों को दी।
सूचना पाकर सीओ बागपत हरीश सिंह भदौरिया व पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुचकर सीसीटीवी कैमरे खंगाले ओर घटना का निरीक्षण कर ग्राम प्रधान सुधीर राजपूत व अन्य ग्रामीणों से जानकारी प्राप्त कर जांच शुरू कर कर दी। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष चरण सिंह शर्मा ने मंदिर से चोरी हुए सामान की कीमत डेढ़ लाख बताते हुए थाने पर अज्ञात में तहरीर दी है।