फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: The court has sentenced to life imprisonment to accused in film artist Sansar Singh's murder case

Baghpat Murder Case: फिल्म कलाकार संसार सिंह के हत्यारे को आजीवन कारावास, 2019 में गोली मारकर की थी हत्या

Wed, 21 Jun 2023 06:21 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Wed, 21 Jun 2023 06:21 PM IST
सार

Baghpat Murder Case : फिल्म कलाकार संसार सिंह के हत्यारे को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। बताया गया कि 2019 में संसार सिंह की गोली मारकर हत्या की गई थी।

विज्ञापन
Baghpat: The court has sentenced to life imprisonment to accused in film artist Sansar Singh's murder case
अदालत। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बागपत में जिवाना गांव के फिल्म कलाकार संसार सिंह की गोली मारकर हत्या करने वाले को न्यायाधीश ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इसके साथ ही 40 हजार रुपये अर्थदंड लगाया। जिसे अदा नहीं करने पर एक साल की सजा बढ़ाने के आदेश दिए गए।

विज्ञापन


जिला शासकीय अधिवक्ता राहुल नेहरा, अपर जिला शासकीय अधिवक्ता अमित खोखर, वादी के अधिवक्ता अमित तोमर ने बताया कि जिवाना गांव के रहने वाले संदीप पंवार ने रमाला थाने में एक जुलाई 2019 को पिता संसार सिंह की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें संदीप पंवार ने बताया कि उसके पिता संसार सिंह सुबह के समय गांव के ही देशपाल के घर नलकूप की चाबी लेने गये थे। तभी वहां कार से आये गांव के ही सागर ने उसके पिता संसार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। जिसमें पुलिस ने हत्यारोपी सागर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: High Profile Case: अधिवक्ता गिरफ्तार, भाजपा नेताओं के खिलाफ जुटाए जा रहे सुबूत, जांच अधिकारी बदला
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मुकदमे की सुनवाई अपर जिला सत्र न्यायाधीश द्वितीय एससीएसटी विशेष न्यायालय में हुई। जहां नौ जून को न्यायाधीश ने सागर पर दोष सिद्ध कर दिया। जिसमें बुधवार को न्यायाधीश ने संसार सिंह की हत्या करने वाले सागर को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इसके साथ ही 40 हजार रुपये अर्थदंड लगाया। अर्थदंड अदा नहीं करने पर एक साल का कारावास बढ़ाने के आदेश दिए गए। 

यह भी पढ़ें: लव जिहाद पर बड़ा बयान: फिर BJP सांसद पर भड़के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, खूब हुई तीखी बहस, जानिए वजह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed