फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Ten Year Old Boy Dies After Falling Into Open Tubewell Pit While Playing

UP: बड़ौत में दर्दनाक हादसा, खेलते समय ट्यूबवेल के गड्ढे में गिरने से बच्चे की मौत, लापरवाही पर उठे सवाल

Wed, 01 Apr 2026 10:15 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 01 Apr 2026 10:15 PM IST
सार

बड़ौत में ट्यूबवेल के खुले गड्ढे में गिरने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Baghpat: Ten Year Old Boy Dies After Falling Into Open Tubewell Pit While Playing
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बड़ौत में बड़का रोड स्थित ट्यूबवेल के खुले गड्ढे में गिरकर 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


बुधवार शाम मृतक इरशाद पुत्र शमशाद ट्यूबवेल के पास खेल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्यूबवेल का गड्ढा काफी समय से खुला पड़ा था। खेलते समय अचानक वह उसमें गिर गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: ईदी का विवाद और थूक कर चाटने की बात, पेंटर ने बीवी और दो मासूम बच्चों का कत्ल कर खुद भी जान दी; पूरी कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माण कार्य के कारण नहीं दिखा गड्ढा
स्थानीय लोगों जमील, फारूक, सलीम और आरिफ का आरोप है कि नगर पालिका की जमीन पर ट्यूबवेल स्थापित है और उसी स्थान पर अल्पसंख्यक विभाग की ओर से विवाह मंडप का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य के चलते खुला गड्ढा बच्चे को दिखाई नहीं दिया, जिससे यह हादसा हुआ।

सुरक्षा इंतजाम न होने से बढ़ी नाराजगी
स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए थे। गड्ढा लंबे समय से खुला पड़ा था, जिसे ढकने या घेरने की व्यवस्था नहीं की गई। घटना के बाद लोगों में आक्रोश है और उन्होंने निर्माण कार्य की जांच कराने की मांग की है।

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी मनोज रस्तोगी ने बताया कि संबंधित भूमि सरकारी है, जहां नगर पालिका का ट्यूबवेल स्थापित है। उसी स्थान पर अल्पसंख्यक विभाग द्वारा विवाह मंडप का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खुले गड्ढे के मामले की जांच कराई जाएगी और लापरवाही मिलने पर संबंधित कर्मचारी व ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

उधर कोतवाली में तैनात जांच अधिकारी दीक्षित त्यागी ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed