फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Teenager bathing in the pond died due to drowning, the family members are in bad condition by crying

Baghpat: तालाब में नहा रहे किशोर की डूबने से मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Wed, 12 Jul 2023 07:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 12 Jul 2023 07:07 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बागपत में बुधवार शाम को हुए एक दर्दनाक हादसे में एक किशोर की मौत हो गई। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
Baghpat: Teenager bathing in the pond died due to drowning, the family members are in bad condition by crying
baghpat news - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बागपत जनपद के बड़ावद गांव में बुधवार की शाम तालाब में नहा रहे एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। जिससे परिजनों का बुरा हाल हो गया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मूसलाधार बारिश के चलते गांव में स्थित तालाब ओवर फ्लो हो गया। बुधवार को गांव कुछ युवक तालाब में नहाने गये तो शाहबाज (17) पुत्र यूनुस भी नहाने के लिए तालाब में कूद गया।

तालाब में पानी गहरा था कि वह अपने आप को संभाल नही पाया और तालाब में डूब गया, इस दौरान तालाब में नहा रहे अन्य युवकों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। युवकों ने जैसे तैसे कोशिश कर बेहोशी की हालत में उसे तालाब से बाहर निकाला।
विज्ञापन


सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजन उसे बड़ौत के एक अस्पताल में लेकर पहुचे जहॉ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत पर पिता यूनुस, मां समीना सहित परिवार के लोगों का रोते रोते बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed