फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Teachers Protest with Black Bands Demanding Restoration of Old Pension

Baghpat: पुरानी पेंशन की उठी मांग, शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर स्कूलों में किया प्रदर्शन

Wed, 01 Apr 2026 08:37 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 01 Apr 2026 08:37 PM IST
सार

बागपत में अटेवा पेंशन बचाओ मंच के बैनर तले शिक्षकों और कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने एनपीएस और यूपीएस का विरोध करते हुए पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मांग उठाई।

विज्ञापन
Baghpat: Teachers Protest with Black Bands Demanding Restoration of Old Pension
शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अटेवा पेंशन बचाओ मंच के बैनर तले बुधवार को शिक्षकों व कर्मचारियों ने विद्यालयों, कार्यालयों में काली पट्टी बांधकर कार्य किया। वहीं शिक्षकों ने एनपीएस और यूपीएस के विरोध में प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही कहा शिक्षकों व कर्मचारियों को एनपीएस, यूपीएस नहीं चाहिए, बल्कि पुरानी पेंशन व्यवस्था चाहिए।

विज्ञापन


अटेवा पेंशन बचाओ मंच के बैनर तले जिले के स्कूलों में शिक्षकों व कर्मचारियों ने बुधवार का दिन काला दिवस के रूप में मनाया। उन्होंने विद्यालयों व कार्यालय में काली पट्टी बांधकर कार्य किया। जिला महामंत्री राजेश कुमार सरोज ने कहा कि एनपीएस में कुछ नहीं था, जिसको सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने विरोध दर्ज कराकर वापस कराया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut Court Bomb Threat: कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराया परिसर, अंदर आने पर लगी रोक; सुरक्षा कड़ी 

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार एनपीएस में सुधार कर यूपीएस जैसी एक अलग पेंशन योजना लेकर आई, जिसका विरोध किया जा रहा है। शिक्षकों व कर्मचारियों को एनपीएस, यूपीएस नहीं चाहिए, बल्कि पुरानी पेंशन व्यवस्था चाहिए। जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। कहा कि जब विधायकों व सांसदों को पेंशन मिल सकती है तो उन्हें क्यों नहीं मिल सकती।

उन्होंने केंद्र सरकार से जल्द ही पेंशन बहाली नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। इस मौके पर चट्टान सोनकर, मदनपाल, दीपक कुमार, अमरजीत, लक्ष्मी नारायण यादव, गोविंद, सोहनलाल आदि मौजूद रहे।

मूल्यांकन केंद्रों पर शिक्षकों ने प्रदर्शन किया
बागपत। बागपत के श्रीयमुना इंटर कॉलेज व खेकड़ा के गांधी विद्यालय में बनाए गए मूल्यांकन केंद्र पर शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। सुबह के समय मूल्यांकन का कार्य शुरू करने से पहले उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होती, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed