फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Sugarcane crop was irrigated with great effort, when fire broke out, farmer got burnt along with it

Baghpat: बड़ी मेहनत से सींची थी ईख की फसल, आग लगी तो साथ ही जल गया किसान, मौके पर दर्दनाक मौत

Fri, 25 Apr 2025 10:15 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 25 Apr 2025 10:15 PM IST
सार

छपरौली में ईख के खेत में लगी आग बुझाते समय रोशनलाल सिंह (85) झुलस गए। परिजनों ने कोई भी कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया, तो पुलिस ने शव उनको सौंप दिया। 

विज्ञापन
Baghpat: Sugarcane crop was irrigated with great effort, when fire broke out, farmer got burnt along with it
आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छपरौली कस्बे के तिलवाड़ा मोड़ पर ईख के खेत में लगी आग बुझाते समय बुजुर्ग किसान रोशनलाल सिंह (85) झुलस गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस कर्मियों ने शव को कब्जे में ले लिया, लेकिन परिजनों ने कोई कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया और शव लेकर घर चले गए।

विज्ञापन


कस्बे की पट्टी धंधान का रहने वाला रोशनलाल शुक्रवार दोपहर अपने खेत में सूखी पत्ती जला रहा था। अचानक हवा चलने से जली हुई पत्ती उसके दूसरे खेत में पहुंच गई और उसमें खड़ी ईख की फसल में आग लग गई। रोशनलाल ने खुद ही आग बुझाने का प्रयास किया और आग की चपेट में घिरता चला गया। खेत में ही जलकर किसान रोशनलाल की मौत हो गई। 
विज्ञापन


घटना का पता चलने पर मृतक का बड़ा बेटा कविंद्र समेत अन्य परिवार वाले और पुलिसकर्मी वहां पहुंचे। पुलिस ने घटना की जांच शुरू की। उधर, मृतक के परिजनों ने कार्रवाई नहीं करने की बात कही और शव लेकर चले गए। मृतक के परिवार में तीन बेटे हैं। सीओ विजय कुमार का कहना है कि कोई शिकायत मिलती है तो उसके आधार पर जांच करके कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed