{"_id":"571fc3bd4f1c1bae3da92621","slug":"baghpat-sugar-crushing-season-to-get-off","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत शुगर मिल का पेराई सत्र बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत शुगर मिल का पेराई सत्र बंद
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Wed, 27 Apr 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत । बागपत कोआपरेटिव शुगर मिल्स लिमिटेड ने सोमवार की रात में पेराई सत्र बंद करने की घोषणा कर दी। मिल ने 12 मार्च तक का किसानों के गन्ने का भुगतान किया। अभी 17 करोड़ रुपये का भुगतान शेष है।
मंगलवार को बागपत शुगर मिल में पेराई सत्र समापन कार्यक्रम का आयोजन किया । मिल ने पेराई सत्र सोमवार की रात में बंद किया। समापन कार्यक्रम में मिल के प्रधान प्रबंधक प्रदीप त्रिपाठी ने कहा किसानों ने काफी सहयोग किया। इस मिल ने 100 प्रतिशत क्षमता उपयोग किया। जो पिछले पेराई सत्र की तुलना में 5 प्रतिशत अधिक है।
हालांकि इस बार पिछले पेराई सत्र की तुलना में गन्ना 2.73 क्विंटल कम खरीदा गया, लेकिन चीनी इस बार अधिक बनी है। प्रदीप त्रिपाठी ने कार्यक्रम में किसानों से अधिक से अधिक शीघ्र प्रजाति के गन्ने की बुवाई करने के लिए कहा है। इसमें मुख्य अभियंता पीके त्यागी, मुख्य लेखाकार एसके गोपाल, मुख्य रसायनविद असीम मिश्रा, मुख्य गन्ना अधिकारी एसके सिंह, जगत सिंह, राजीव कुमार, चमन सिंह मौजूद रहे।