फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Student beaten and strangulated to death in transaction of just Rs 50, two accused in custody

मात्र 50 रुपये के लिए हत्या: दोस्त ने चाचा संग मिलकर की मारपीट, फिर गला दबाकर मारा किशोर को दी दर्दनाक मौत

Sat, 30 Sep 2023 09:31 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 30 Sep 2023 09:31 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बड़ौत में मात्र 50 रुपये के विवाद में कक्षा 11 के छात्र की गला दबाकर हत्या कर दी गई। आरोपी चाचा ने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
 

विज्ञापन
Baghpat: Student beaten and strangulated to death in transaction of just Rs 50, two accused in custody
बागपत पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

बड़ौत के खामपुर गांव में मात्र 50 रुपये के लेनदेन को लेकर चार युवकों ने कक्षा 11 के छात्र की मारपीट और गला दबाकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिवार गमगीन है। उधर पुलिस ने दो आरोपियो को  हिरासत में ले लिया है। घटना के बाद छात्र के घर में कोहराम मच गया।

राजपुर खामपुर के रहने वाले सोहनवीर कश्यप का बेटा रितिक(16) गांव के ही केएचआर इंटर कालेज में कक्षा 11 में पढ़ता था। उसके गांव के ही एक आकाश पर लगभग 50 रुपये उधार थे। शुक्रवार की रात लगभग साढे आठ बजे रितिक आकाश के चाचा की दुकान पर अपने 50 रुपये लेने गया था। दुकान पर आकाश भी मौजूद था। इसी बात को लेकर रितिक और आकाश के बीच झगड़ा हो गया।

विज्ञापन

आकाश ने अपने चाचा समेत कई लोगों के साथ मिलकर रितिक के साथ मारपीट कर दी और उसका गला दबा दिया, जिसके बाद रितिक सड़क पर गिर गया। उधर, इस घटना की सूचना रितिक के परिजनों तक पहुंची तो वह मौके पर पहुंचे।

रितिक के चाचा राधेश्याम ने बताया कि वह रितिक को गंभीर हालत में लेकर सीएचसी पर पहुंचे और भर्ती कराया। चिकित्सक ने उसके भतीजे रितिक को मृत घोषित कर दिया। उधर, घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी राजपुर खामपुर गांव के अलावा सीएससी पर पहुंची।  

इंस्पेक्टर देवेश कुमार सिंह ने बताया कि रितिक के शव को कब्जे में ले लिया गया है और दो आरोपियो को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में मामला 50 के विवाद का निकाल कर आ रहा है। रितिक के अपने साथी आकाश पर 50 रुपये उधार थे, जिन्हें वह लेने आकाश के चाचा की दुकान पर गया था। आकाश भी वहीं मौजूद था।

इसी बात को लेकर आकाश, उसके चाचा समेत तीन लोगो ने रितिक के साथ मारपीट कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। उधर, घटना के बाद रितिक के परिजन में कोहराम मचा हुआ है। रितिक पांच भाइयों में चौथे नंबर का था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed