बागपत : शराब तस्कर को पकडने गई पुलिस पर पथराव, एसआई व सिपाही घायल, खाली बोतलों से किया हमला
बागपता में अवैध रूप से शराब बेचने वाले विकास को पुलिस ने पकड़ने का प्रयास किया तो उसने मकान की छत पर पहुंचकर पुलिस पर शराब की खाली बोतलें और ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इसमें सिपाही व दरोगा घायल हो गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत में रविवार को छपरौली थानाक्षेत्र शराब तस्कर को पकड़ने गई पुलिस पर पथराव कर दिया गया और खाली बोतल फेंककर भी हमला किया गया। हमले में एसआई व सिपाही घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने हमला कर फरार हो रहे तस्कर को पकड़ लिया और उसके पास से तस्करी की शराब व नकली शराब बनाने का सामान बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार छपरौली थाने के एसआई नरेश पाल, सिपाही गौरव कुमार, विनय कुमार शनिवार रात को गश्त कर रहे थे, इस दौरान वह शराब तस्करी की सूचना पर ककौर कलां गांव में पहुंच गए। वहां अवैध रूप से शराब बेचने वाले विकास पुत्र हरपाल को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने मकान की छत पर पहुंचकर पुलिस पर शराब की खाली बोतलें और ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए।
यह भी पढ़ें: बड़ा खुलासा: सिपाही विक्रांत ने चलती कार में पिता-पुत्र को मारी थी गोलियां, खून के निशान मिटाने को किया था ये काम
हमले में ईंट लगने से एसआई नरेश पाल व सिपाही विनय घायल हो गए। इसके बाद वहां से तस्कर भागने लगा तो पुलिस ने उसका पीछा करके पकड़ लिया। उसके यहां से हरियाणा से तस्करी करके लेकर आए करीब डेढ़ पेटी शराब, 3 लीटर अपमिश्रित शराब, 250 ग्राम नौसादर व 500 ग्राम यूरिया बरामद किया है।
थाना प्रभारी ओमप्रकाश आर्य ने बताया कि विकास पर अवैध रूप से शराब बेचने, नकली शराब बनाने व पुलिस पर हमला करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उसे कोर्ट में पेश करके जेल भेजा गया।