फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Six vehicles collided on Eastern Peripheral Expressway in fog, more than ten injured

Baghpat: कोहरे में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर भिड़े छह वाहन, दस घायल, मची चीख-पुकार

Sun, 22 Jan 2023 11:21 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 22 Jan 2023 11:21 AM IST
सार

रविवार को कोहरे में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर तकरीबन छह वाहन आपस में भिड़ गए। हादसे में दस से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Baghpat: Six vehicles collided on Eastern Peripheral Expressway in fog, more than ten injured
कोहरे में एक्सप्रेसवे पर हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत में रविवार को कोहरे में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर तकरीबन छह वाहन एक के बाद एक आपस में भिड़ गए। हादसे में दस से भी ज्यादा लोग घायल हुए हैं। वहीं हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराकर उपचार कराया। एक्सप्रेस वे से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया गया। इससे कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस के अनुसार कोहरे के कारण ईपीई पर रटौल अंडरपास के समीप छह वाहनों की भिड़ंत हो गई। जिसमें वाहनों में सवार दस लोग घायल हो गए। जिससे ईपीई पर जाम लग गया। पुलिस ने वाहनों को हटवाकर आवागमन सुचारू कराया। 

विज्ञापन

विज्ञापन


ईपीई के आसपास सुबह को कोहरा अधिक होने के कारण वाहन चालक परेशान रहे। रविवार सुबह ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर रटौल अंडरपास के नजदीक छह वाहन आपस में भिड़ गए। इसमें हरियाणा के रहने वाले कलाम पुत्र निसार ने बताया कि वह अपने साथी जमशेद और राजू के साथ कैंटर में मुर्गी लेकर गाजीपुर गाजियाबाद जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रटौल अंडरपास क्षेत्र में कोहरा अधिक होने के कारण डफर ने टक्कर मार दी। उसने ब्रेक लगाए तो पीछे से आ रही अमृतसर निवासी विनोद पुत्र छोटेलाल की कार कैंटर में घुस गई। विनोद ने बताया कि वह परिवार के साथ प्रतापगढ़ जा रहे थे।


इस हादसे में पानीपत से धागा लेकर पिलखुवा जा रहे रायबरेली निवासी पिंटू का कैंटर भी क्षतिग्रस्त हो गया और धागा पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर बिखर गया। इनके अलावा दो कारे भी कोहरे के कारण वाहनों से भिड़ गए।  

हादसे में  विनोद, गीता, युवराज समेत दस लोग मामूली रूप से घायल हो गए। वाहनों की भिड़ंत के बाद ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर भगदड़ का माहौल बना रहा और चींख पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और वाहनों को हटवाया।  इसके अलावा ईपीई पर चल रहे वाहन चालकों से वाहन धीरे चलाने की अपील की। इस दौरान ईपीई पर आधा घंटा जाम लगा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed