फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Six cows died due to injection in cowshed, veterinary officer said - killed in mutual fight

Baghpat: गौशाला में इंजेक्शन लगाने से छह गोवंशों की मौत, पशु चिकित्सा अधिकारी बोले- आपसी लड़ाई में मारे गए

Sun, 20 Apr 2025 03:09 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 20 Apr 2025 03:09 PM IST
सार

बड़ौत के बावली गांव की गोशाला में छह गोवंशों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने जांच की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। बाकी बीमार पशुओं को उपचार के लिए झज्जर स्थित पशु चिकित्सालय भेजा गया है।

विज्ञापन
Baghpat: Six cows died due to injection in cowshed, veterinary officer said - killed in mutual fight
गोवंशों की मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बड़ौत के बावली गांव की गोशाला में रविवार को एक के बाद एक छह गोवंशों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों और गोशाला प्रबंधन ने तुरंत प्रशासन को सूचित किया। बीडीओ ज्योति बाला ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। 
विज्ञापन

 

ग्राम प्रधान गौरव तोमर के अलावा ग्रामीणों सोहनवीर, देवेंद्र, जगदीश, पप्पू, जयवीर आदि ने आरोप लगाया कि दो दिन पहले गोवंशों को चिचड़ी रोग से बचाने के लिए पशुपालन विभाग की टीम ने इंजेक्शन लगाए गए थे। इन्हीं इंजेक्शन से गोवंशों की तबीयत बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर गोशाला में मौजूद अन्य गोवंशों की जांच में तीन की हालत चिंताजनक पाई गई। सूचना पर बीडीओ ज्योति बाला, पशु चिकित्सा अधिकारी बड़ौत रमेश यादव मौके पर पहुंचे और बीमार पशुओं को तत्काल झज्जर स्थित पशु चिकित्सालय में भर्ती कराया। 
 
विज्ञापन

ये बोले... 
कुछ गोवंशो को चिचड़ी लगी थी। ग्रामीणों की सूचना पर टीम गौशाला में आई थी और गोवंशों को इंजेक्शन लगाए थे। इंजेक्शन लगने के बाद हालत बिगड़ने के बाद गौवंशों की मौत हुई है। जांच कर कार्रवाई होनी चाहिए। 
- गौरव तोमर, प्रधान बावली

-  आरोप निराधार हैं। कुछ गोवंशों की आपस में भिड़ंत होने पर मौत हुई है। इंजेक्शन लगाने से कोई मौत नहीं है। फिलहाल स्थिति सामान्य है। 
-  रमेश यादव, पशु चिकित्सा अधिकारी बड़ौत

- मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पशु चिकित्सकों की जांच के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। यदि किसी की लापरवाही सामने आती है तो दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।  
- अरविंद त्रिपाठी, मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी बागपत


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article