फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Sheep entered the field... The domineering farm owner beat the shepherd, stripped him naked

Baghpat: खेत में घुसी भेड़... दबंगों ने गड़रिये को पीटा, नग्न कर गांव में घुमाया, वीडियो बनाया तो डिलीट कराया

Tue, 17 Dec 2024 05:40 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 17 Dec 2024 05:40 PM IST
सार

पीड़ित ने आरोप लगाया कि खेत मालिक ने उसके कपड़े, मोबाइल और करीब 12 हजार रुपये भी छीन लिये। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
Baghpat: Sheep entered the field... The domineering farm owner beat the shepherd, stripped him naked
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालैनी गांव में गन्ने के खेत में भेड़ घुसने पर खेत मालिक जयप्रकाश उर्फ जेपी ने अपने साथी के साथ मिलकर गड़रिए राजकुमार को नग्न कर पीटा और गांव में घुमाया। इसके बाद गड़रिए के कपड़े, मोबाइल और हजारों रुपये छीनकर गोली मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। गड़रिए की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

 

बालैनी गांव के रहने वाले राजकुमार ने बताया कि वह भेड़ पालता है और रविवार शाम भेड़ों को चराने जंगल में गया था। उसकी भेड़ एक गन्ने के खेत में घुस गई। वह उन्हें खेत से बाहर निकालने गया तो खेत मालिक जयप्रकाश यादव उर्फ जेपी भड़क गया। उसने अपने एक साथी नरेंद्र को बुलाकर उसकी पिटाई की। फिर कपड़े उतरवाकर नग्न अवस्था में पीटते हुए गांव में घुमाया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि खेत मालिक ने उसके कपड़े, मोबाइल और करीब 12 हजार रुपये भी छीन लिये। उन्हें वापस मांगने और पुलिस से शिकायत करने पर उसे गोली मारने की धमकी देकर भगा दिया। डर के कारण उसने पुलिस से शिकायत नहीं की। इसके बाद सोमवार को फिर से खेत मालिक उसके घर पहुंचा और शिकायत करने पर परिवार को मारने की धमकी देकर गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि गांव के कुछ लोगों ने उसकी वीडियो भी बनाई, जिसे खेत मालिक ने डिलीट करवा दिया। गड़रिए ने खेत मालिक और उसके साथी के खिलाफ तहरीर दी।
 
विज्ञापन

एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज करके एक आरोपी नरेंद्र को गिरफ्तार किया, जबकि जयप्रकाश फरार है। जांच के लिए गांव के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है और ग्रामीणों से भी पूछताछ की जा रही है।
गांव वाले भी नहीं कर सके बचाने की हिम्मत
गड़रिए ने बताया कि उसकी पिटाई करने वाला खेत मालिक गांव के लोगों को भी दबंगई दिखाता है। उसी वजह से गांव के लोग भी उसे बचाने की हिम्मत नहीं जुटा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed