फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: School Bus Collides with Canter in Dense Fog on National Highway, 10 Students Injured

Baghpat: कोहरे में नेशनल हाईवे पर स्कूल बस और कैंटर की टक्कर, 10 छात्र-छात्राएं घायल

Wed, 14 Jan 2026 09:57 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 14 Jan 2026 09:57 AM IST
सार

बागपत में दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर घने कोहरे के बीच स्कूल बस और कैंटर की टक्कर हो गई। हादसे में बस पलट गई और 10 छात्र-छात्राएं घायल हो गए।

विज्ञापन
Baghpat: School Bus Collides with Canter in Dense Fog on National Highway, 10 Students Injured
Accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जिले में दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर सरूरपुर कलां गांव के पास घने कोहरे के बीच एक स्कूल बस और कैंटर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूल बस हाईवे पर पलट गई।

विज्ञापन


10 छात्र-छात्राएं घायल

हादसे के समय बस में सवार छात्र-छात्राओं में से 10 बच्चे घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: मेरठ में बड़ी कार्रवाई: चार स्पा सेंटरों पर पुलिस का छापा, 20 युवतियां और एक युवक हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कराया अस्पताल में इलाज

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। राहत की बात यह रही कि किसी भी छात्र की हालत गंभीर नहीं बताई गई है।


कैंटर चालक मौके से फरार

बताया गया कि स्कूल बस लधवाड़ी गांव से छात्र-छात्राओं को लेकर सरूरपुर कलां गांव की ओर जा रही थी। हादसे के बाद कैंटर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed