फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Sadhus have protested against the action of the authorities, lay down in front of the JCB

Baghpat News: पुलिस से तीखी नोकझोंक, जेसीबी के आगे लेटे साधु, इस वजह से किया जमकर हंगामा

Sun, 18 Jun 2023 12:38 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sun, 18 Jun 2023 12:38 AM IST
सार

Baghpat News : अधिकारियों ने जमीन पर जेसीबी मशीन चलवाई तो नाथ संप्रदाय के साधुओं ने हंगामा कर दिया। यही नहीं इस दौरान कई साधु जेसीबी के आगे लेट गए।

विज्ञापन
Baghpat: Sadhus have protested against the action of the authorities, lay down in front of the JCB
विरोध करते साधु। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत में रमाला क्षेत्र के इब्राहिमपुर माजरा गांव में स्थाई गोशाला बनाने के लिए अधिकारियों ने जमीन पर जेसीबी मशीन चलवाई तो नाथ संप्रदाय के साधुओं ने हंगामा कर दिया। वहां कई साधु मशीन के आगे लेट गए और पुलिस ने उनको उठाने का प्रयास किया तो हंगामा बढ़ गया। बीडीओ और पुलिस के साथ साधुओं की नोकझोंक हुई। हालांकि एसडीएम व सीओ के पहुंचने पर बातचीत के बाद साधु शांत हो गए।

विज्ञापन


इब्राहिमपुर माजरा गांव में अस्थाई गौशाला तालाब के पास बनी हुई हैं। अब प्रशासन ने दातानाथ मंदिर के पास सरकारी जमीन में गौशाला बनाने का प्रस्ताव मंजूर किया। जहां जमीन की लेखपाल से नपाई करा कर चिह्नित की गई। जिसके बाद शनिवार को बीडीओ ज्योति बाला, रमाला थाना पुलिस और राजस्व विभाग की टीम जेसीबी मशीन लेकर गांव में पहुंचे। जेसीबी से गौशाला निर्माण के लिए जमीन को समतल कराने लगे तो वहां मौजूद पहले से एकत्र नाथ संप्रदाय के शांतिनाथ, मोहनीनाथ, महेशनाथ, बुधनाथ समेत अन्य साधुओं ने जेसीबी मशीन के सामने लेटकर विरोध करना शुरू कर दिया। जेसीबी को रोक दिया गया तो साधु वहां धरना देकर बैठ गए।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: उद्यमी का मर्डर: फैक्टरी में खून से लथपथ मिली लाश, पिता को देख सहम गया बेटा, खुलासे के लिए लगाईं तीन टीमें
विज्ञापन
विज्ञापन

साधुओं का कहना था कि यह जमीन दातानाथ मंदिर की है और उस पर गौशाला नहीं बनने दी जाएगी। यहां हमारे नाथ गुरु दातानाथ की समाधि है। साधुओं ने अन्य साधुओं को भी फोन करके मौके पर बुला लिए। इस दौरान बीडीओ व पुलिस के साथ साधुओं की काफी नोकझोंक हुई। हंगामा बढ़ने पर पहुंचे महंत शांतिनाथ ने कहा कि इस तरह से उनका उत्पीड़न किया गया तो वह अपने नाथ संप्रदाय के मुखिया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पूरे मामले की शिकायत करेंगे।

यह भी पढ़ें: High profile case: बदनाम करने की धमकी देकर यौन शोषण करते थे अधिवक्ता, दो BJP नेता भी आरोपी

मामला आला अधिकारियों के पास पहुंचा तो एसडीएम सुभाष सिंह भी वहां पहुंच गए। वहां काफी देर तक खींचतान के बाद तय हुआ कि गौशाला की चाहरदीवारी कराई जाएगी और उसका गेट अशरफाबाद थल मार्ग पर बनाया जाएगा। इस पर साधु शांत हो गए और कार्य शुरू कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed