दर्दनाक: घर से घूमने निकला था बेटा, रात में आई ऐसी खबर, पूरे गांव में छा गया मातम, आर्मी में था रोहित
Baghpat News : जवान बेटा घर से कहीं घूमने के लिए निकला था। लेकिन रात में ऐसी खबर आई कि परिजनों की चीख निकल गई। वहीं, पूरे गांव में मातम छाया हुआ है। बताया गया कि रोहित आर्मी में था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सैन्य कोर लद्दाख में तैनात बागपत के फतेहपुर पुट्ठी निवासी रोहित तोमर (27) की मेरठ में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। उसकी मौत से गांव में मातम छा गया। सूचना मिलने पर परिजन मेरठ मेडिकल पहुंच गए हैं।
फतेहपुर पुट्ठी गांव निवासी रोहित तोमर (27) पुत्र शोरण सिंह सैन्य कोर लद्दाख में तैनात था। वह 30 दिन की छुट्टी आया हुआ था। उसे 10 जुलाई को वापस अपनी ड्यूटी पर जाना था।
यह भी पढ़ें: प्यार से मर्डर तक की कहानी: तड़पती रही प्रेमिका, नहीं पसीजा प्रेमी का दिल, हत्या के खुलासे पर अफसर भी हैरान
वहीं, बृहस्पतिवार को वह मेरठ के अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने गया था। बताया गया कि बृहस्पतिवार की रात्रि में उनकी बलेनो कार मेरठ के कंकरखेड़ा बाईपास पर डिवाइडर तोड़ती हुई थार कार से टकरा गई, जिससे रोहित की मौके पर ही मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: UP: पश्चिमी यूपी में गहरी हो रहीं धर्मांतरण की जड़ें, चर्चित रहे ये केस, अब फिर सामने आया नया मामला
बता दें कि रोहित की मौत से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है। उधर, पिता शोरण सिंह, मां सुनीता, भाई राहुल का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर ग्राम प्रधान मंजू तोमर सहित अन्य ग्रामीण मेरठ मेडिकल अस्पताल पहुंच गए हैं।