फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat ranks second in the state in updating the data of students

Baghpat News: छात्रों का डाटा अपडेट करने में बागपत प्रदेश में दूसरे स्थान पर

Mon, 08 May 2023 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 May 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
Baghpat ranks second in the state in updating the data of students
बागपत। यू-डायस पोर्टल पर छात्रों का डाटा अपडेट करने में बागपत प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। महोबा जनपद सर्वाधिक छात्रों का ब्योरा अपडेट कर प्रदेश में पहले स्थान पर है। मेरठ मंडल में हापुड़ 15वें, गाजियाबाद 16वें और गौतमबुद्धनगर 24वें स्थान पर है।
विज्ञापन

विद्यालयों में छात्र संख्या का फर्जीवाड़ा रोकने के लिए छात्र-छात्राओं का डाटा यू-डायस पोर्टल पर अपडेट कराया जा रहा है। जिले में 78.16 प्रतिशत छात्र-छात्राओं का डाटा पोर्टल पर अपडेट कराया जा चुका है। इसके अलावा मंडल का हापुड़ जनपद 62.59 प्रतिशत डाटा अपडेट कर प्रदेश में 15वें और 63.80 प्रतिशत छात्रों का डाटा अपडेट कर गाजियाबाद 16वें और 60.99 प्रतिशत छात्रों का उाटा अपडेट कर गौतमबुद्ध नगर प्रदेश में 24वें स्थान और मेरठ 33.01 प्रतिशत छात्रों का डाटा अपडेट कर 68वें स्थान पर है।
विज्ञापन

----
जिला छात्र डाटा अपडेट प्रतिशत
बागपत 108183 83031 78.16
हापुड़ 97009 58116 64.59
गाजियाबाद 341651 210416 63.80
गौतमबुद्धनगर 295058 172324 60.80
मेरठ 347633 103712 33.01
----
वर्जन-यू-डायस पर छात्रों का डाटा अपडेट करने में बागपत प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। विद्यालयों के प्रधानाचार्यो को जल्द से जल्द छात्रों का पूरा डाटा अपलोड करने के निर्देश दिए है। - दिनेश कुमार यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed