फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Rakesh Tikait said, RLD, which calls itself the party of farmers, is sitting in the lap of government

Baghpat: राकेश टिकैत बोले, किसानों की पार्टी बताने वाली रालोद सरकार की गोद में बैठी... आंदोलन को रहें तैयार

Sun, 10 Nov 2024 06:12 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 10 Nov 2024 06:12 PM IST
सार

राकेट टिकैत ने कहा कि ये लोग सोच रहे हैं कि किसान गन्ना भुगतान की लड़ाई में ही फंसे रहें, इससे मूल्य वृद्धि की वो सोच भी नहीं पाएंगे। मगर ऐसा नहीं है। किसान अपनी लड़ाई खुद लड़ने के लिए आंदोलन करने को तैयार रहें।

विज्ञापन
Baghpat: Rakesh Tikait said, RLD, which calls itself the party of farmers, is sitting in the lap of government
बावली गांव में पहुंचे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि जनपद का किसान बकाया गन्ना भुगतान की समस्या से जूझ रहा है और किसानों की पार्टी का दावा करने वाली रालोद सरकार की गोद में जाकर बैठ गई है। ऐसे में अब भुगतान के लिए किसानों को बड़ा आंदोलन करना होगा। 
विज्ञापन

राकेश टिकैत रविवार को बड़ौत के बावली गांव में किसानों की बैठक में पहुंचे। उन्होंने कहा कि मिल मालिकों ने सोची समझी रणनीति के तहत किसानों का बकाया भुगतान रोकना शुरू कर दिया है। जिससे किसान भुगतान की मांग को लेकर अपनी लड़ाई लड़ते रहेंगे और गन्ना मूल्य में वृद्धि तक उनकी सोच ही ना जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रालोद पर तंज कसते हुए कहा कि बागपत में रालोद अपने को किसानों की पार्टी कहती है, लेकिन वह सरकार की गोद में जाकर बैठ गई। अब यहां पर किसानों की आवाज कौन उठाएगा। किसानों को अपनी समस्याओं के लिए खुद खड़ा होना होगा। किसान अपने ट्रैक्टर तैयार रखें। सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन करना पड़ेगा। 
विज्ञापन

प्रदेश में होने वाले उप चुनाव के बारे में राकेश टिकैत ने कहा कि ये चुनाव सरकारों के होते हैं। इनमें वह किसी को जीतने नहीं देंगे। मलकपुर मिल का भुगतान यहां से नहीं, मोदीनगर से होगा। मोदी ग्रुप की मिल के साथ अन्य फैक्ट्रियों को बंद कराकर आंदोलन किया जाए तो भुगतान हो जाएगा। सरकार को किसानों की समस्याओं का तुरंत समाधान करना चाहिए। इस मौके पर मनोहर सिंह तोमर, कंवरपाल, कुलदीप प्रमुख, शेखर, गौरव, राजेन्द्र आदि शामिल रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed