{"_id":"6548ae51083d2d33770999e9","slug":"baghpat-raid-on-factories-causing-pollution-five-sealed-by-sdm-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: खेकड़ा में हुई बड़ी कार्रवाई, प्रदूषण फैला रही फैक्टरियों पर छापा, पांच को किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: खेकड़ा में हुई बड़ी कार्रवाई, प्रदूषण फैला रही फैक्टरियों पर छापा, पांच को किया सील
Mon, 06 Nov 2023 02:43 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 06 Nov 2023 02:43 PM IST
सार
बागपत जनपद के खेकड़ा में प्रदूषण फैला रहीं फैक्टिरयों पर छापा मारकर बड़ी कार्रवाई की गई है। यहां प्लास्टिक गलाने वाली पांच फैक्टिरयों को एसडीएम ने सील कर दिया है।
विज्ञापन
फैक्टरी से निकलता धुआं।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बागपत जनपद के खेकड़ा थानाक्षेत्र में डूंडाहेड़ा गांव में प्रदूषण फैला रही प्लास्टिक गलाने वाली पांच फैक्टरियों को एसडीएम ने सील कर दियाl डूंडाहेड़ा गांव में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जींस रंगाई और प्लास्टिक गलाने वाली करीब एक दर्जन फैक्टरियां लगी हुई हैंl
विज्ञापन
इन सभी फैक्टिरयों से निकलने वाला धुआं बड़े स्तर पर प्रदूषण फैला रहा हैl इससे डूंडाहेड़ा गांव के ग्रामीणों के साथ ही आसपास के लोगों का जीना दुश्वार बना हुआ हैl ग्रामीण मिंटू, नरेंद्र, विनोद कुमार, देवेंद्र, प्रताप अधिकारियों से प्रदूषण फैला रही फैक्टरियों को बंद कराने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
ग्रामीणों की शिकायत के बाद सोमवार को एसडीएम ने प्रदूषण विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर प्रदूषण फैला रही प्लास्टिक गलाने वाली पांच फैक्टरियों को धुआं फैलाते देख सील कर दिया।
विज्ञापन
एसडीएम ज्योति शर्मा का कहना है कि ग्रामीणों की शिकायत के चलते फैक्टरियों पर छापा मारा गया। मौके पर पांच फैक्टरियां प्रदूषण फैलाती पाई गईंl पांचों फैक्टरियों को सील कर दिया गया है।