{"_id":"62bb06ed7978ad2cdc718b23","slug":"baghpat-police-have-sent-to-jail-accused-friend-in-farman-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat Murder: दोस्त ही निकला कातिल, फरमान हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा, हत्यारे को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat Murder: दोस्त ही निकला कातिल, फरमान हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा, हत्यारे को भेजा जेल
Tue, 28 Jun 2022 07:21 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 28 Jun 2022 07:21 PM IST
सार
फरमान की हत्या के मामले में दोस्त ही कातिल निकला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बताया कि उसका फरमान के साथ झगड़ा हो गया था, जिसके बाद उसने फरमान को गोली मार दी थी।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत जनपद के दोघट में पलड़ी गांव के जंगल में 22 जून को शराब के नशे में कहासुनी होने के बाद दोस्त ने ही फरमान को गोली मारी थी। पुलिस ने नामजद हत्यारोपी को गिरफ्तार कर तमंचा बरामद करने के बाद उसका चालान किया है।
विज्ञापन
पलड़ा गांव निवासी फरमान (22) पुत्र फरजू़ 22 जून को पलड़ी निवासी सतपाल के नलकूप पर घायल मिला था। जिसे गंभीर हालत में पुलिस ने दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उपचार के दौरान 26 जून को फरमान की मौत हो गई। जिसमें मृतक के पिता फरजू ने गांव के ही राशिद को नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: लिसाड़ी गेट में मकान से पटाखों का जखीरा बरामद, तहखाने में मिला बारूद, धमाके से दहला था इलाका
विज्ञापन
थाना प्रभारी जनक सिंह चौहान ने बताया कि नामजद आरोपी राशिद को दाहा बरनावा तिराहे से गिरफ्तार किया गया है। जिसने पूछताछ में बताया कि फरमान उसका दोस्त था और नशे में कहासुनी होने के बाद दोनों में झगड़ा हो गया था और उसने फरमान पर गोली चला दी थी। जो फरमान के चेहरे पर लगी। पुलिस ने हत्यारोपी राशिद की निशानदेही पर तमंचा बरामद किया। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।