फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Police have revealed of Aman murder case and two accused arrested, sent to jail

Murder: तू कैसा मामा, नहीं कांपा तेरा कलेजा, अमन की हत्या के खुलासे से हैरत में परिजन, पुलिस ने ऐसे खोला राज

Sat, 02 Sep 2023 08:35 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sat, 02 Sep 2023 08:35 PM IST
सार

Baghpat Murder Case : बागपत में पुलिस ने अमन की हत्या का खुलासा किया तो हर कोई हैरत में आ गया। जानिए आखिर मामा ने अपने भांजे को इतनी बेरहमी से क्यों मारा?

विज्ञापन
Baghpat: Police have revealed of Aman murder case and two accused arrested, sent to jail
आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जनपद में बड़ौत के मलकपुर से लापता अमन की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस का दावा है कि अमन की हत्या उसी के मामा ने साथियों के साथ मिलकर गमछे से गला दबाकर की थी। हत्या के बाद शव को यमुना नदी में फेंक दिया था। 

विज्ञापन


पुलिस ने इस हत्याकांड में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कार, गमछा, बीयर की तीन खाली बोतल भी बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन

सीओ सविरत्न गौतम ने बताया कि गत 24 अगस्त को अमन पुत्र निरमेश को उसका दोस्त हरवेंद्र पुत्र रामकुमार निवासी कुड़ाना जनपद शामली, हाल निवासी न्यू रामनगर बड़ौत घर से बुलाकर ले गया था। पुलिस ने हरवेंद्र को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो पूरी घटना का खुलासा हो गया। 

उसके बाद पुलिस ने एक और आरोपी मोंटी पुत्र बिजेंद्र निवासी लुहारी गांव को भी पकड़ लिया। सीओ ने बताया कि हरमेंद्र और मोंटी अमन पुत्र निरमेश के अच्छे दोस्त थे और इन दोनों की राजपुर खामपुर गांव के रहने वाले अमन के मामा अमित पुत्र गजे सिंह से भी अच्छी दोस्ती थी।

विज्ञापन

कई साल पहले मृतक अमन का पिता निरमेश राजपुर खामपुर निवासी अमित की बहन को परिजनों की मर्जी के खिलाफ मलकपुर ले आया था और दोनों ने शादी कर ली थी, जिसके बाद अमित अपने बहनोई निरमेश से रंजिश रखने लगा था। रंजिश के चलते पहले अमित ने अपने बहनोई निरमेश की हत्या कर दी थी। उस समय अमन बहुत छोटा था, लेकिन जब अमन बड़ा हो गया और उसे पिता की हत्या का कारण पता चला तो अमन व अमित एक-दूसरे के लिए खतरा बन गए थे। अमन मामा के खिलाफ कुछ करता, इससे पहले ही अमित ने अपने भांजे की हत्या की साजिश रच दी।

इस साजिश के तहत 24 अगस्त को हरवेंद्र अपनी कार लेकर अमन के घर पहुंचा और उसे कार में लेकर उसके मामा के घर राजपुर खामपुर गांव में पहुंचा। कार में सोनू व अमित पुत्र वीरसैन निवासी सिरसली थाना बिनौली हाल निवासी आजाद नगर भी थे।

यह भी पढ़ें: क्या अब RLD में होगी इमरान मसूद की एंट्री: 10 सितंबर की बैठक में जुटे पूर्व विधायक, संपर्क में लगे हैं नेता

बताया कि वहां पहले से ही अमित के अलावा हिमांशु उर्फ पाठा व मोंटी पुत्र बिजेंद्र निवासी लुहारी मौजूद थे। सभी ने रात डेढ़ बजे तक शराब पी। नशा होने पर उन्होंने अमन के गले में गमछा डालकर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। उसके बाद अमित, हिमांशु के साथ बाइक पर अमन के शव को रखकर गांव के पास यमुना नदी पर पहुंचा और शव को नदी में फेंक दिया।

यह भी पढ़ें: UP: घर पहुंचते ही भावुक हुए हाजी याकूब कुरैशी, आठ माह बाद जेल से हुई रिहाई, इस मामले में चल रही थी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed