फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat police have attached a house of ten lakh rupees of accused Nephew of BGP leader

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: भाजपा जिपं सदस्य के भतीजे की गैंगस्टर में 10 लाख की संपत्ति कुर्क, जेल में बंद है पंकज

Thu, 04 Aug 2022 09:39 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Thu, 04 Aug 2022 09:39 PM IST
सार

पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भाजपा के जिला पंचायत सदस्य के भतीजे की गैंगस्टर में करीब 11 लाख रुपये की संपत्ति को कुर्क किया है। 

विज्ञापन
Baghpat police have attached a house of ten lakh rupees of accused Nephew of BGP leader
बागपत में मकान कुर्क करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में भाजपा के जिला पंचायत सदस्य रविंद्र बली के भतीजे पंकज की गैंगस्टर में पुलिस ने गुरुवार को 10.76 लाख रुपये की कीमत का मकान कुर्क कर लिया।

विज्ञापन


बली गांव के फार्मासिस्ट सुरेंद्र हत्याकांड में फरार चल रहे पंकज बली को दिल्ली पुलिस ने 23 अक्तूबर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जिसके बाद से वह जेल में बंद है। सीओ देवेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि सुरेंद्र हत्याकांड के आरोपी पंकज बली के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई कर दी गई थी। जिसमें गैंगस्टर एक्ट के तहत जेल में बंद पंकज बली के चार साल पहले बनाए गए एक मंजिला मकान की कुर्की की गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कांवड़ लाने वाले बाबू खान का दर्द: ...साहब मेरा तीन साल का मानदेय रोक दिया, SDM ने सुनी पूरी कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


पंकज बागपत कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर अपराधी भी है। जिसके खिलाफ हत्या, लूटपाट, जानलेवा हमला, चोरी समेत विभिन्न धाराओं में 14 मुकदमे बागपत, दिल्ली थानों में दर्ज हैं। पंकज भाजपा के जिला पंचायत सदस्य रविंद्र का भतीजा है। कुर्की की कार्रवाई में एसडीएम पूजा चौधरी, कोतवाली पुलिस व महिला थाना पुलिस शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed