{"_id":"62c986221cdade2318020a55","slug":"baghpat-police-have-arrested-three-accused-in-prashant-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat Murder: खौफनाक है प्रशांत की हत्या का राज, चाकू से 22 बार किए थे वार, हत्यारों ने उगला पूरा सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat Murder: खौफनाक है प्रशांत की हत्या का राज, चाकू से 22 बार किए थे वार, हत्यारों ने उगला पूरा सच
Sat, 09 Jul 2022 07:33 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 09 Jul 2022 07:33 PM IST
सार
पुलिस ने प्रशांत की हत्या का सनसनीखेज खुलासा किया है। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि प्रशांत के शरीर पर चाकू से 22 बार वार किए थे।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बागपत जनपद के छपरौली में तीन साल पुरानी रंजिश में प्रशांत की हत्या करने के दो नाबालिग सहित तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। जिन्होंने चाकू से 22 वार करके प्रशांत की हत्या करने की बात कबूल की। पुलिस ने एक आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया, जबकि बाल अपचारियों को बाल सुधार गृह मेरठ भेज दिया।
विज्ञापन
कस्बे के रहने वाले सेवानिवृत्त डीडीए कर्मी देशपाल के बेटे प्रशांत की छपरौली-तुगाना मार्ग पर गुरुवार रात चाकू से वार कर हत्या कर दी गई थी। मृतक के बड़े भाई विक्रांत ने तीन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रशांत के शरीर पर चाकू के 22 वार मिले।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने बताया कि प्रशांत हत्याकांड में नामजद दो नाबालिग और कस्बे के रहने वाले दीपक को मुकंदपुर पुलिया से पकड़ लिया। उनसे चाकू भी बरामद किया। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने वर्ष 2019 से चल रही रंजिश में हत्या करना बताया। पकड़े गए आरोपी दीपक को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया, जबकि दोनों बाल अपचारियों को बाल सुधार गृह भेजा गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: फिल्मी स्टाइल में अपहरण: होंडा सिटी में लाल जोड़ा लेकर पहुंची युवती, फिर हथियार के बल पर युवक से की शादी की कोशिश
प्रशांत की मौत होने तक खड़े रहे
थाना प्रभारी देवेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी एक किशोर प्रशांत को घर से बुलाकर लाया, जबकि दूसरा रास्ते में खड़ा मिला। तीनों तुगाना रोड पर पहुंचे, तो वहां दीपक खड़ा मिला। दीपक व एक किशोर ने मिलकर प्रशांत पर चाकू से 22 वार दिए और दूसरा किशोर बाइक पर बैठा रहा। प्रशांत की मौत होने के बाद ही तीनों घटनास्थल से गए।