फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat Police exposed pistol factory and arrested one accused with 12 pistols

तमंचा फैक्टरी का भंडाफोड़: 12 तमंचों के साथ एक आरोपी अरेस्ट, बोला- लोकसभा चुनाव के लिए तैयार कर रहे थे हथियार

Thu, 18 Jan 2024 03:33 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Thu, 18 Jan 2024 03:33 PM IST
सार

Baghpat News : बागपत में पुलिस ने एक तमंचे बनाने की फैक्टरी का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को 12 तमंचों के साथ गिरफ्तार किया है।आरोपी ने पूछताछ में बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए अवैध हथियार तैयार कर रहे थे।

विज्ञापन
Baghpat Police exposed pistol factory and arrested one accused with 12 pistols
बागपत पुलिस ने तमंचे की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जनपद के बड़ौत में कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार की रात बिजरौल गांव के जंगल में अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी पकड़ी। इस दौरान पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी भागने में कामयाब रहा।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के पास से 12 तमंचे, एक कारतूस, तीन खोखे और 12 अधबनी नाल व अवैध हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन

सीओ सविरत्न गौतम को मुखबिर ने सूचना दी कि बिजरौल गांव के जंगल में एक खंडहर मकान में कुछ लोग अवैध हथियार बनाने का काम कर रहे हैं। सूचना पर सीओ ने इंस्पेक्टर संजय कुमार शर्मा को टीम के साथ मौके पर भेजा तो आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगे। इस दौरान एक आरोपी कसमू भागने में कामयाब रहा, जबकि एक आरोपी इरशाद पुत्र इमामूद्दीन निवासी मिलाना थाना दोघट को पुलिस ने घेराबंदी कर धर दबोचा।

पुलिस ने वहां से 12 तमंचे, एक कारतूस, तीन खोखे, 12 अधबनी नाल व अवैध हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन

लोकसभा चुनाव को देखते हुए हथियारों को सप्लाई करने का था इरादा
पकड़े गए आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए अवैध हथियारों की डिमांड आ जाती है, जिसको देखते हुए हम अवैध तमंचे तैयार कर रहे थे। बताया कि हथियार तैयार करने के बाद दिल्ली, शामली, मेरठ और हरियाणा आदि जगहों पर सप्लाई करते हैं। मेरठ में भी एक ऐसी ही फैक्टरी में काम किया है।

गोवध समेत अन्य धाराओं में मुकदमे हैं दर्ज
सीओ सविरत्न गौतम ने बताया कि पकड़े गए आरोपी इरशाद पर गोवध समेत अन्य कई धाराओं में दोघट, बालैनी और बड़ौत कोतवाली में पांच मुकदमे दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें: तोहफा: 20 रुपये बढ़ा गन्ना मूल्य, योगी सरकार के कैबिनेट फैसले पर टिकैत बंधुओं ने कही ये बड़ी बात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed