{"_id":"65002de0745bc251dd0984e9","slug":"baghpat-police-caught-illegal-firecracker-factory-huge-quantity-of-firecrackers-recovered-one-arrested-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: पुलिस ने अवैध पटाखा फैक्ट्री पकड़ी, भारी मात्रा में बने-अधबने पटाखे बरामद, एक गिरफतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: पुलिस ने अवैध पटाखा फैक्ट्री पकड़ी, भारी मात्रा में बने-अधबने पटाखे बरामद, एक गिरफतार
Tue, 12 Sep 2023 02:54 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 12 Sep 2023 02:54 PM IST
सार
बागपत पुलिस को मंगलवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दोघट थानाक्षेत्र से अवैध पटाखा फैक्टरी पकड़ी है। मौके से भारी मात्रा में पटाखे बनाने का सामान बरामद हुआ है। एक व्यक्ति मौके से गिरफ्तार हुआ है।
विज्ञापन
अवैध पटाखे
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में दोघट कस्बे की पट्टी तिरोसिया में पुलिस ने एक मकान में दबिश देकर भारी मात्रा में बने अधबने पटाखे बरामद किए है। पुलिस ने पटाखे बना रहे एक व्यक्ति को मौके से गिरफ्तार कर लिया। जबकि चार लोग पुलिस को चकमा देकर भाग निकले।
थानाध्यक्ष सोनवीर सिंह सोलंकी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर एसआई हरवीर सिंह ने टीम के साथ मुजम्मिल पुत्र शकील के घर पर छापा मारा तो वहां कई लोग पटाखे बनाते मिले।
पुलिस ने मौके पर मुजम्मिल को गिरफ्तार कर लिया, जबकि शाहरुख, तैय्यब, नदीम व आसिफ भाग निकले। पुलिस ने मौके पर 70 किलो बने पटाखे, 80 किलो अधबने, आठ किलो पटाखे के बत्ती, 10 किलो सफेद पाउडर, आठ किलो एलमोनियम पोटास, 76 सुतली के बंडल, गत्ता काटने वाली कैंची समेत अन्य सामान मिले है।
विज्ञापन
बताया कि गिरफ्तार मुजम्मिल पुत्र शकील का चालान कर दिया गया है। जबकि फरार आरोपी भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।