UP: पिस्टल बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़, छोटा तमंचा देख चौंके अफसर, हथियारों के साथ एक अरेस्ट, सरगना हुआ फरार
Baghpat News : पुलिस ने तमंचे व पिस्टल बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान फैक्टरी से एक छोटा तमंचा बरामद हुआ, जिसे देखकर अफसर भी चौंक गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत में सूरजपुर महनवा गांव के एक मकान में चल रही अवैध तमंचे और पिस्टल बनाने की फैक्टरी का पुलिस ने छापामारी कर भंडाफोड़ कर दिया है। पुलिस ने तमंचे बनाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि सरगना हाथ नहीं लग पाया। छापामारी में पुलिस ने पांच तमंचे, चार अधबने तमंचे, शस्त्र बनाने के उपकरण, वैल्डिंग मशीन समेत अन्य सामान बरामद किया।
एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए बताया कि कोतवाली पुलिस ने सूरजपुर महनवा गांव में एक मकान में छापामारी कर तमंचे की फैक्टरी पकड़ी। जहां सूरजपुर महनवा गांव के नौशाद को तमंचे बनाते हुए गिरफ्तार किया गया, जहां से तमंचे, अधबने तमंचे समेत अन्य उपकरण बरामद किए गए। एसपी ने बताया कि नौशाद अपने भाई के मकान में फैक्टरी में तमंचे बनाने का काम करता था। जिन्हें अहैड़ा गांव का रहने वाला उसका साथी सोनू उर्फ बाबा यूपी, हरियाणा, दिल्ली समेत कई राज्यों में सप्लाई करता था। एसपी ने बताया कि तमंचा बनाने वाले नौशाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
प्रेमिका के पति की हत्या में गया था जेल
एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि गिरफ्तार किया गया नौशाद निवासी सूरजपुर महनवा ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर ईंटों से पीटकर उसके पति की हत्या कर दी थी। इस मामले में नौशाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। जो अगस्त 2022 में जेल से जमानत पर छूटकर बाहर आया था।
मुजफ्फरनगर के जौला से जुड़े तार, मशरूफ ने सिखाएं तमंचे बनाने
सूरजपुर महनवा गांव में चल रही तमंचा बनाने की फैक्टरी के तार मुजफ्फरनगर जनपद के जौला गांव से जुड़े हुए हैं। एसपी ने बताया कि जेल में बंद नौशाद की जौला गांव के मशरूफ से मुलाकात हो गई। मशरूफ ने नौशाद को तमंचा सप्लाई कर मोटी रकम कमाने का लालच दिया। जिस पर नौशाद ने जेल से बाहर निकलकर तमंचे बनाकर बेचने पर हामी भर दी थी। जेल से बाहर आते ही नौशाद जौला गांव के मशरूफ के संपर्क में आया और मशरूफ ने नौशाद को तमंचे और पिस्टल बनाने का प्रशिक्षण दिया। बताया कि कुछ दिन पहले जौला में तमंचा फैक्टरी पकड़ी जाने के बाद नौशाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। पूछताछ में नौशाद ने कई जानकारी दी।
यह भी पढ़ें: BKU: 'पहलवानों की जाति तिरंगा, इन्हें बांटा ना जाए', पंचायत में फैसला सुरक्षित, पर टिकैत ने बताया आगे का प्लान
छोटा तमंचा देख चौंक गए अफसर
सूरजपुर महनवा गांव में छापामारी में पकड़ी गई तमंचा फैक्टरी में पुलिस को एक छोटा तमंचा भी मिला। जिसे आसानी से छिपाया जा सकता है। छोटे तमंचे को देखकर अफसर भी चौंक गए। बताया गया कि यह तमंचा पर्स में छिपाकर आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है और पास से गोली मारने में प्रयोग किया जाता है।
यह भी पढ़ें: Wrestler Protests: पहलवानों के सम्मान की लड़ाई UP तक आई, सांसद बृजभूषण शरण के खिलाफ उबाल, कल फिर पंचायत
अक्तूबर से चल रही थी फैक्टरी, 30 तमंचे बेचे
एसपी ने बताया कि अगस्त में जेल से बाहर आने के बाद नौशाद ने प्रशिक्षण हासिल किया। जहां अक्तूबर महीने से तमंचे बनाने की फैक्टरी चल रही थी। नौशाद ने अभी तक 30 तमंचे बनाकर बेचने का दावा किया है।