फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat Parents refuse to send children to school in Khatara buses, commotion

Baghpat: खटारा बसों में बच्चों को स्कूल भेजने से अभिभावकों ने किया इनकार, हंगामा

Thu, 17 Nov 2022 11:06 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 17 Nov 2022 11:06 AM IST
सार

कस्बा सराय में परिजनों ने वापस भेजी स्कूल बस, मानक पूरे कराने पर बच्चों को स्कूल भेजेंगे अभिभावक

विज्ञापन
Baghpat Parents refuse to send children to school in Khatara buses, commotion
हंगामा करते अभिभावक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत में  कस्बा अमीनगर सराय के अभिभावकों ने बच्चों को खटारा बस में स्कूल भेजने से इनकार कर दिया है। गुरुवार को कस्बे में बच्चों को लेने पहुुंची शीशा टूटी निजी स्कूल की बस से बच्चों को उतारकर चालक को वापस भेज दिया। उन्होंने मानक पूरे न करने तक बच्चों को स्कूल नहीं भेजने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

अभिभावकों का कहना था कि कस्बे के लगभग 50 से अधिक बच्चे बागपत के एक निजी स्कूल में पढ़ते हैं। दस दिन से स्कूल बस का शीशा टूटा हुआ है। सर्दी का मौसम होने के कारण बच्चे बीमार हो रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:Meerut: याकूब कुरैशी की कंपनी से जुड़े लोगों को नोटिस देने की प्रक्रिया शुरू

कई बार स्कूल प्रबंधन से बस का शीश लगवाने की मांग की जा चुकी है, मगर स्कूल प्रबंधन कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। बस में शीशा लगाने के बजाए पर्दा लगा दिया है। गुरुवार को कस्बे में पहुंची स्कूल बस से अभिभावकों ने बच्चों को उतारकर चालक को वापस भेज दिया। उन्होंने दूसरी बस की व्यवस्था न करने तक बच्चों को स्कूल न भेजने की चेतावनी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed