फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Painful death of a student returning after examination in a road accident

Baghpat: परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 17 May 2023 12:45 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 17 May 2023 12:45 PM IST
सार

बागपत जनपद में बुधवार सुबह परीक्षा देकर घर लौट रहे छात्र की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया कि छात्र परिवार का इकलौता चिराग था। वहीं हादसे की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
Baghpat: Painful death of a student returning after examination in a road accident
बागपत न्यूज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बड़ौत में माउंट लिट्रा स्कूल से बुधवार को परीक्षा देकर बाइक पर घर लौट रहे कक्षा आठ के छात्र को दिल्ली- सहारनपुर हाईवे पर बडौत डिपो के सामने अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक छात्र घर का इकलौता चिराग था। सूचना पर परिजन व पुलिस मौके पहुंचे तो  शव को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


मृतक छात्र आर्यन (13) साल पुत्र रविंद्र बड़ौत की पट्टी मेहर रहने वाला था। वह माउंट लिटर स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ता था। बुधवार को वह स्कूल से परीक्षा देकर बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: एनकाउंटर का खौफ: सहारनपुर में पुलिस से छूटकर गंगनहर में कूदा युवक, तलाश में जुटीं चार टीमें, ये है पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


जब वह दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर बडौत डिपो के सामने पहुंचा, तो सामने से तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे उसे लेकर बड़ौत सीएचसी पर लेकर पहुंचे, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

छात्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया. परिवार की महिलाओं का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed