फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: One and half year old daughter dies after swallowing poisonous substance, mother condition deterior

Baghpat: जहरीला पदार्थ निगलने से डेढ़ साल की बेटी की मौत, मां की हालत बिगड़ी, पिता पर आरोप

Wed, 16 Apr 2025 12:41 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 16 Apr 2025 12:41 PM IST
सार

पारिवारिक विवाद में जहरीला पदार्थ निगलने से डेढ़ साल की दिव्यांशी की मौत हो गई, जबकि उसकी मां पिंकी की हालत बिगड़ गई।

विज्ञापन
Baghpat: One and half year old daughter dies after swallowing poisonous substance, mother condition deterior
अस्पताल में भर्ती महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बड़ौत में बिजरौल गांव में पारिवारिक विवाद में जहरीला पदार्थ निगलने से डेढ़ साल की दिव्यांशी की मौत हो गई, जबकि उसकी मां पिंकी की हालत बिगड़ गई। उसका परिजनों ने अस्पताल में उपचार कराया। पिंकी ने अपने पति पर जहरीला पदार्थ देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


सहारनपुर की रहने वाली पिंकी ने बताया कि शादी दो साल पहले बिजरौल गांव के राजू से हुई थी। शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। आरोप लगाया कि पारिवारिक विवाद में बुधवार की सुबह पिंकी और उसकी बेटी डेढ़ साल की दिव्यांशी को जहरीला पदार्थ दे दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: साहस को सलाम: डिलीवरी बॉय बनकर घुसे बदमाशों से भिड़ीं संयुक्त विकास आयुक्त की पत्नी 

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर जहरीला पदार्थ निगलने से दिव्यांशी की मौत हो गई, जबकि परिजनों ने पिंकी को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। बताया गया कि दंपती के बीच किसी बात को लेकर मंगलवार देर रात तक झगड़ा होता रहा।

इस मामले में सीओ विजय तोमर ने बताया कि मामला संवेदनशील है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी मिलेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed