{"_id":"61e1396eee91150ba061f60d","slug":"baghpat-news-women-created-ruckus-to-stop-the-liquor-contract-in-the-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: शराब का ठेका बंद कराने पहुंची महिलाएं, जमकर हंगामा और पुलिस कर्मियों से हुई नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: शराब का ठेका बंद कराने पहुंची महिलाएं, जमकर हंगामा और पुलिस कर्मियों से हुई नोकझोंक
Fri, 14 Jan 2022 02:20 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 14 Jan 2022 02:20 PM IST
सार
बागपत के एक गांव में शराब का ठेका बंद कराने पहुंची महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान महिलाओं की पहले ठेका कर्मचारियों के साथ नोकझोंक हुई और फिर पुलिस कर्मियों के साथ भी खूब नोकझोंक हुई।
विज्ञापन
हंगामा करती महिलाएं।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बागपत जनपद के बडका गांव में शराब के ठेके को बंद करने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुक्रवार को जमकर हंगामा किया। महिलाओं का आरोप है कि ठेका स्कूल के पास बना है। शराबी खुलेआम शराब पीकर यहां से गुजरने वाली महिलाओं से अभद्रता करते हैं। इतना ही नहीं परिवार में महिलाओं के पति व बेटे भी शराब पीकर महिलाओं के साथ मारपीट करते हैं।
विज्ञापन
इस दौरान महिलाओं की ठेके के कर्मचारियों के साथ नोकझोंक भी हुई। महिलाओं ने शराब के ठेके के अंदर घुसकर वहां पर रखी शराब को बाहर निकाला और सड़कों पर उड़ेल दिया। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ भी महिलाओं की नोकझोंक हुई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: जावेद हबीब की माफी को बताया ड्रामा: ब्यूटीशियन पूजा बोली- सजा दिलाकर ही लूंगी दम, पश्चिमी यूपी में बढ़ रहा आक्रोश
विज्ञापन
बता दें कि करीब दो घंटे तक शराब के ठेके पर हंगामा चलता रहा। इसके बाद किसी तरह पुलिस ने महिलाओं को समझा-बुझाकर वापस भेजा।
यह भी पढ़ें: कौन है जावेद हबीब: लंदन तक पहुंचे... पर अपने ही इलाके में फंस गए, थामा था भाजपा का दामन, खूब प्रसिद्ध है परिवार