फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat News: Two youth have died in accident on Eastern Peripheral Expressway and Rataul-Dhikauli Road

बागपत में हादसों का कहर: दो युवकों की मौके पर मौत, परिजनों में मचा कोहराम, रो-रोकर बुरा हाल

Fri, 03 Mar 2023 12:16 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Fri, 03 Mar 2023 12:16 PM IST
सार

बागपत में हादसों का कहर : यहां दो युवकों की हादसों में मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। वहीं मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Baghpat News: Two youth have died in accident on Eastern Peripheral Expressway and Rataul-Dhikauli Road
बागपत में हादसा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जनपद में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे व रटौल-ढिकौली मार्ग पर शुक्रवार सुबह अलग-अलग जगहों पर सड़क हादसे हुए। यहां दो हादसों में बाइकों पर सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिज दिया है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन


मेरठ के कैथवाड़ी गांव निवासी पपलेंद्र (40) पुत्र राजपाल भोपुरा में पेंटर है। वह शुक्रवार की सुबह कैथवाड़ी से भोपुरा जा रहा था। बताया कि जैसे ही रटौल-ढिकौली रटौल मार्ग पर आरके पब्लिक स्कूल के समीप गंदे नाले के पास पहुंचा तो ढिकौली की तरफ से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया। जिससे मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पहुंची खेकड़ा थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

यह भी पढ़ें: Baghpat: एक कॉल से खुला जिया की हत्या का राज, होमगार्ड पिता ने दिया था वारदात को अंजाम, देखिए मौके की तस्वीरें

इसके अलावा रामपुर के नवीगंज निवासी शंकर पुत्र सुरेश सिंह अपने साले रतिभान पुत्र तुरतपाल निवासी इस्माइलपुर बरेली के साथ बाइक पर सवार होकर अंबाला से रामपुर वापस लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें: Ram Rahim: जेल जाने से पहले साफ-सफाई करते राम रहीम कैमरे में कैद,बेटियों संग चर्चा,पीएम मोदी को लेकर कही ये बात

वहीं शुक्रवार की सुबह जैसे ही दोनों ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर सरफाबाद गांव के पास पहुंचे तो बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें शंकर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साला रतिभान घायल हो गया। जिसका निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उधर, दोनों मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed