फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat News: The post-mortem report has revealed that Rajveer was strangled to death

मर्डर : गला दबाकर की गई थी राजवीर की हत्या, पोस्टमार्टम में हुआ खुलासा, कमरे में पड़ी मिली थी लाश

Tue, 04 Jan 2022 07:25 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Tue, 04 Jan 2022 07:25 PM IST
सार

बागपत में राजवीर की हत्या के मामले में पता चला है कि गला दबाकर उसकी हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
Baghpat News: The post-mortem report has revealed that Rajveer was strangled to death
राजवीर का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बागपत में बिनौली के शाहपुर बाणगंगा गांव में पेयजल टंकी के ऑपरेटर अजय के पिता राजवीर की गला दबाकर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। इस मामले में मृतक के भाई ने गांव के ही तीन लोगों पर उसकी हत्या करने का शक जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। 

विज्ञापन


शाहपुर बाणगंगा गांव की पेयजल टंकी में परिसर के बने कमरे में टंकी ऑपरेटर अजय के पिता राजवीर सिंह (45) का शव चारपाई पर पड़ा मिला था। उसकी गर्दन पर गहरे नीले रंग के निशान थे। परिजनों ने फांसी लगाकर हत्या करने की आशंका जताई थी। बिनौली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बागपत भिजवाया था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें: विपक्ष पर खूब गरजे, निशाने पर रहे अखिलेश, पढ़िए ऐतिहासिक रैली का हर प्वाइंट
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी जनक सिंह चौहान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी राजवीर की गला दबाने से हत्या होने की पुष्टि हुई है। उधर, सोमवार की रात एसपी नीरज कुमार जादौन ने गांव पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। 

यह भी पढ़ें: खास तस्वीरें: ...जब उद्घाटन से पहले वर्कआउट करने लगे पीएम मोदी, खूब वायरल हो रहा वीडियो

इसके बाद मृतक के भाई संतराम ने थाने में गांव के ही तीन लोगों पर हत्या करने का शक जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। एसओ का कहना है कि शीघ्र ही हत्यारों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed