{"_id":"63cf70f7d327102e8b34e36c","slug":"baghpat-news-step-father-brutally-beating-ten-year-old-daughter-girl-kept-begging-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: दस साल की बेटी को बेरहमी से पीटता रहा सौतेला पिता, मोहल्ले वालों के आगे गिड़गिड़ाती रही बच्ची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: दस साल की बेटी को बेरहमी से पीटता रहा सौतेला पिता, मोहल्ले वालों के आगे गिड़गिड़ाती रही बच्ची
Tue, 24 Jan 2023 01:10 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 24 Jan 2023 01:10 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के बागपत से एक सौतेले पिता द्वारा बेटी के साथ बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। वहीं मामले में पुलिस ने आरोपी पिता सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
बच्ची से मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत जनपद के सिंघावली थाना क्षेत्र के नंगला जफराबाद गांव में सौतेले पिता ने अपनी पहली पत्नी के भाई के साथ मिलकर दस साल की बेटी की बेरहमी ने पिटाई की। पिटाई से बचाने के लिए बच्ची मोहल्ले वालों के आगे गिड़गिड़ाती रही लेकिन कोई बचाने नहीं आया और सौतेला पिता बाल्टी उठाकर वार करता रहा।
विज्ञापन
नंगला जफराबाद गांव के रहने वाले युवक की कुछ समय पहले दूसरी शादी हुई थी। जिसकी दूसरी पत्नी के साथ उसकी दस साल की एक बेटी भी आई थी। बताया गया कि शादी के बाद से ही युवक ने सौतेली बेटी के साथ मारपीट शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें:Ram Rahim: पैरोल पर आए गुरमीत राम रहीम ने बरनावा डेरे में तलवार से काटा केक, फोटो वायरल
विज्ञापन
दस साल की बच्ची के साथ मारपीट की वीडियो वायरल हो गयी। जो सोमवार की बताई जा रही है। जिसमे सौतेला पिता बेटी को बेरहमी से पीट रहा है और लाचार बच्ची बचने के लिए इधर-उधर भाग रही है। वीडियो वायरल होने के बाद सिंघावली थाना पुलिस हरकत में आई और मारपीट करने वाले युवक की पहचान की।
पुलिस ने नंगला जफराबाद निवासी विकास व उसके साले पिंटू को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, ग्रामीणों का कहना है कि कई बार बच्ची की बेरहमी से पिटाई की जा चुकी है। अगर पड़ोसी बचाने के लिए आगे आते हैं तो उनके साथ भी गाली-गलौज की जाती है। थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह का कहना है कि बच्ची से मारपीट के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।