फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat News: Repair work started of damaged gas pipeline in Yamuna

Baghpat: यमुना में क्षतिग्रस्त हुई गैस पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य शुरू, 25 जुलाई की रात में हुआ था धमाका

Mon, 23 Oct 2023 05:02 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Mon, 23 Oct 2023 05:02 PM IST
सार

Baghpat News : यमुना में क्षतिग्रस्त हुई गैस पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। इस पाइपलाइन में 25 जुलाई की रात में तेज धमाका हुआ था।

विज्ञापन
Baghpat News: Repair work started of damaged gas pipeline in Yamuna
बागपत: यमुना में पाइपलाइन का कार्य शुरू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत में बड़ौत के जागोस गांव से यमुना में होकर गुजर रही आईजीएल कंपनी की गैस इंडियन ऑयल (दादरी-पानीपत नेच्युरल गैस) की क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को ठीक करने का कार्य सोमवार को शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि दादरी से पानीपत तक आईजीएल कंपनी की गैस पाइपलाइन बिछी हुई है, जो जागोस गांव से यमुना में होते हुए हरियाणा के सोनीपत के घसौली आदि गांवों से होकर गुजर रही हैं। इस पाइपलाइन में गत 25 जुलाई की तड़के तकरीबन तीन बजे पाइपलाइन में धमाका हुआ था जो पूरे गांव में सुनाई दिया था। अंधेरा होने के कारण कुछ ग्रामीण जैसे-तैसे यमुना किनारे पहुंचे तो उन्हें 20 फीट ऊंची पानी की लहरें/फव्वारे उठते दिखे थे।
विज्ञापन

इसके बाद इंडियन ऑयल कंपनी के आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और उन्हें जागोस गांव में स्थित पाइपलाइन के सेक्शन वॉल्व (एसवी3) को बंद कर आपूर्ति बंद कर दी थी। अब यमुना का जलस्तर काफी कम हो जाने के बाद कंपनी के अधिकारियों ने जागोस गांव में डेरा डाल दिया है। गांव में पंडित मदन मोहन मालवीय गेट से लेकर क्षतिग्रस्त पाइपलाइन व इससे आगे तक के लगभग तीन किलोमीटर हिस्से को बदल जाएगा।

यह भी पढ़ें: Photos: मुजफ्फरनगर में किसानों का हल्ला बोल, भाकियू का SSP दफ्तर पर प्रदर्शन, बेरिकेड गिराया

उत्तरी क्षेत्र पाइपलाइन के जनरल मैनेजर (मेंटिनेंस) लेफ्टिनेंट कर्नल आलोक रॉय ने बताया कि सेक्शन वाल्व(एसवी3) के पास से यह काम शुरू किया गया है। इसे जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाएगा। वैकल्पिक तौर पर भटिंडा-पानीपत पाइपलाइन के माध्यम से अभी भी गैस की आपूर्ति की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Blast In Factory: आठ अफसरों को भी न दिखे स्काई बम, पटाखों को बताया केमिकल, पांच मजदूरों की हुई थी दर्दनाक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed