फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat news: Kisan Mahapanchayat to be held tomorrow at Dhikauli in Baghpat

भाजपा छोड़ रालोद में शामिल हुए युवाओं का स्वागत, कल बागपत के ढ़िकौली में होगी महापंचायत

Sat, 06 Mar 2021 07:26 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sat, 06 Mar 2021 07:26 PM IST
विज्ञापन
Baghpat news: Kisan Mahapanchayat to be held tomorrow at Dhikauli in Baghpat
महापंचायत के लिए जनसंपर्क करते रालोद कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

बागपत में बड़ौत के ढ़िकौली में रविवार को होने वाली महापंचायत को लेकर शनिवार को रालोद कार्यकर्ताओं ने कई गांवों में जनसंपर्क किया। इस दौरान भाजपा छोड़कर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले युवाओं का स्वागत किया।

विज्ञापन


पूर्व प्रमुख सतेंद्र मलिक और युवा रालोद जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र तोमर ने बड़ौली, टयौढ़ी, बड़ौत, सरूरपुर, जिवाना गुलियान आदि गांवों में जनसंपर्क किया। उन्होंने भाजपा को जन विरोधी व किसान विरोधी बताते हुए विभिन्न मुद्दों पर ढ़िकौली में होने वाली महापंचायत को सफल बनाने की अपील की। इस दौरान भाजपा छोड़कर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले आयुष धामा व अन्य कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। साथ ही आयुष युवा रालोद का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया। इस दौरान अमित सोलंकी, जितेंद्र तोमर, सतपाल सिंह, ब्रहम पाल सिंह, जगतपाल सिंह, अनुज धामा, अंकित धामा, शक्ति धामा, परवीन धामा, विपिन चौधरी, महेंद्र, शिवा, गजनी, धीरज मौजूद रहे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: मंत्री संजीव बालियान बोले, एक भी किसान की जमीन गई तो दे दूंगा त्यागपत्र
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, एडवोकेट जयवीर सिंह तोमर ने भी महापंचायत को सफल बनाने के लिए इदरीशपुर, औसिक्का, बाम, बड़का गांवों में जनसंपर्क कर लोगों से रविवार को होने वाली ढिकौली महापंचायत में पहुंचने की अपील की। एडवोकेट जयवीर सिंह तोमर ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी के खिलाफ अब आमजन एकजुट हो गया है और आगे चुनाव में रालोद के साथ खड़ा होकर भाजपा को मुंह तोड़ जवाब देने का काम करेगा। इसमें विकास मलिक एडवोकेट, सागर मलिक एडवोकेट, एडवोकेट इफ्तिखार हसन, बसीरूद्दीन मुमताज, अबलू प्रधान, राजेंद्र तोमर, सतेंद्र खोखर, नितिन तोमर, लोकेंद्र तोमर, इरफान मलिक, नरेंद्र मान, अजित सिंह तोमर, निशांत चौधरी, अंकित राणा मौजूद रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed