{"_id":"603f9458f58659168c51ec13","slug":"baghpat-news-four-people-arrested-including-two-women-with-46-kg-ganja","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: स्कॉर्पियो में लेकर आए थे 46 किलो गांजा, दो महिलाओं समेत चार शातिर दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: स्कॉर्पियो में लेकर आए थे 46 किलो गांजा, दो महिलाओं समेत चार शातिर दबोचे
Wed, 03 Mar 2021 07:42 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 03 Mar 2021 07:42 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने बरामद की कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बागपत में कोतवाली पुलिस ने दो महिलाओं सहित चार लोगों को 46 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया। सभी आरोपी स्कॉर्पियो में गांजा लेकर मेरठ जा रहे थे। आंध्र प्रदेश से लाए गए इस गांजे की कीमत करीब आठ लाख बताई गई है।
विज्ञापन
प्रभारी सीओ सदर मंगल सिंह रावत ने बताया कि बागपत कोतवाल एनएस सिरोही ने एसपीसी डिग्री कॉलेज के पास चेकिंग अभियान के दौरान एक स्कॉर्पियो रोककर तलाशी ली तो उसमें 46 किलो गांजा बरामद हुआ। गाड़ी में दो महिलाओं सहित चार लोग सवार थे। सभी को कोतवाली लाकर पूछताछ की गई।
विज्ञापन
वहीं आरोपियों ने अपने नाम शहजाद मलिक, उसकी पत्नी वेंकट लक्ष्मी उर्फ स्वाति निवासी हुसैनपुर कलां थाना बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर) और हशमद पुत्र अनीसुद्दीन व इरफाना पुत्री इलियास निवासी खड़ौली थाना कंकरखेड़ा (मेरठ) बताए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सहारनपुर: लाखों की नकली दवा के साथ दो शातिर दबोचे, लग्जरी कार में आए थे सप्लाई करने
सीओ के मुताबिक, गांजे की कीमत करीब आठ लाख रुपये है, जो आंध्र प्रदेश से लाया गया है। पकड़े गए चारों तस्करों से पूछताछ कर इनका नेटवर्क खंगाला जा रहा है।
गाड़ी पर जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ का स्टीकर
जब्त की गई स्कॉर्पियो पर जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ का स्टीकर भी लगा है। हालांकि किसी राजनीतिक दल का नाम अंकित नहीं था। पुलिस का कहना है कि ये लोग किसी राजनीतिक दल से जुड़े हैं या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/