{"_id":"64932848d1470bb3ac000973","slug":"baghpat-news-divorce-did-not-give-to-husband-and-the-woman-did-a-court-marriage-with-another-young-man-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पति का दिल तोड़ रफूचक्कर हुई पत्नी, फिर किया ऐसा काम, सच्चाई जानकर पुलिस भी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पति का दिल तोड़ रफूचक्कर हुई पत्नी, फिर किया ऐसा काम, सच्चाई जानकर पुलिस भी हैरान
Wed, 21 Jun 2023 10:11 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 21 Jun 2023 10:11 PM IST
सार
Baghpat News : पति को तलाक दिए बिना पत्नी गुम हो गई। इसके बाद उसने दूसरे युवक से कोर्ट मैरिज कर ली। अब महिला की सच्चाई जानकर पुलिस भी हैरान रह गई।
विज्ञापन
बागपत समाचार।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पति को तलाक दिए बिना ही दूसरी शादी करने वाली महिला को बिहार पुलिस अपने साथ लेकर चली गई। जिसके पति ने दो साल पहले बिहार के कटिहार थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
बिहार के कटिहार जनपद के एक गांव में रहने वाले राकेश ने वर्ष पूर्व 2021 में कटिहार थाने में अपनी पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जिसने बताया था कि उसकी शादी वर्ष 2012 में पड़ोसी गांव की महिला से हुई थी, जिसके दो बच्चे भी हैं। बताया कि दो साल पहले उसकी पत्नी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। जिसकी गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस तलाश में जुट गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: High Profile Case: अधिवक्ता गिरफ्तार, भाजपा नेताओं के खिलाफ जुटाए जा रहे सुबूत, जांच अधिकारी बदला
विज्ञापन
वहीं, बुधवार को कटिहार थाने से एसआई गुड्डू कुमार, महिला कांस्टेबल सोनाली बागपत के दोघट थाने पहुंचे। जिन्होंने गुमशुदा महिला के क्षेत्र के एक युवक के साथ रहना बताया और इंस्टाग्राम से लोकेशन पता लगाकर महिला तक पहुंचे।
यह भी पढ़ें: लव जिहाद पर बड़ा बयान: फिर BJP सांसद पर भड़के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, खूब हुई तीखी बहस, जानिए वजह
थाना प्रभारी ने बताया कि बरामद की गई महिला ने क्षेत्र के युवक से जून 2022 को गाजियाबाद में शादी कर ली थी। जिसका प्रमाण पत्र भी दिखाया गया। बिहार पुलिस महिला को अपने साथ ले गई।